Bhopal News: छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं भटकेगी फाइल, कलेक्टर कर रहे है भुगतान, विधानसभा में उठा था मामला
MP News: मध्य प्रदेश में अब अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मुख्यालय यानी भोपाल से नहीं बल्कि जिलों से मिलेगी। छात्रवृत्ति वितरण होने वाले विलंब को दूर करने के लिए सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है। नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अब जिलों से ही मिल जाएगी छात्रवृत्ति
जानकारी के अनुसार अब विद्यार्थियों को केंद्रीय व्यवस्था के स्थान पर जिलों से ही छात्रवृत्ति का भुगतान होगा आवेदन का परीक्षण कर सत्यापित करने का काम शासकीय नोडल संस्था यानी कॉलेज करेगा, जबकि इसे स्वीकृत और वितरित जिले में पदस्थ अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहायक संचालक द्वारा कलेक्टर के माध्यम से किया जाएगा।

इस व्यवस्था को लागू करने से दिसंबर से अब तक 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 618 करोड़ पैसे अधिक की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है साथ ही लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान भी किया जा चुका है। छात्रवृत्ति नहीं बैठने का मामला विधानसभा में कई बार उठ चुका है।
11वीं की पूरक परीक्षा 21 और 9वी की 22 से
सरकारी स्कूलों की नौवीं व 11वीं की पूरक परीक्षा 21 जून से शुरू होगी। लोक शिक्षण संचनालय ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं के परीक्षा का समय सुबह 8 से 11:00 तक रहेगा। 11वीं की परीक्षा 21 जून, वहीं नौवीं की परीक्षा 22 जून से शुरू होगी। 22 जून को पहला पेपर हिंदी का रहेगा। 24 को अंग्रेजी 25 को उर्दू 26 को सामाजिक विज्ञान 27 को एनएसक्यूएफ के समस्त विषय के पेपर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications