MP News: महिला जज को कोर्ट में मिला जहर से भरा पत्र, खोलते ही घबरा गईं मजिस्ट्रेट मैडम
मध्य प्रदेश के रतलाम जिला कोर्ट की एक अदालत में 9 जनवरी की दोपहर जहर भरा लिफाफा पहुंचने से हडकंप मच गया। न्यायिक अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शाम होने तक पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मुग्धा कुमार की न्यायालय में दोपहर डाक के द्वारा एक लिफाफा पहुंचा। जब न्यायाधीश ने यह डाक पत्र को खोला तो इसमें एक पत्र के साथ जहर की पुड़िया भी थी।

पत्र लिखने वाले ने न्यायाधीश को लिखा था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर जान दे दूंगा। व्यवहार न्यायाधीश मुग्धा कुमार ने इस मामले की जानकारी तत्काल जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान को दी। खबर मिलते ही जिला न्यायाधीश व अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी मुग्धा कुमार की न्यायालय में जा पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दी गई।
सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी भुवानीराम वर्मा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने जहर की पुड़िया और लेटर को अपने कब्जे में ले लिया है। न्यायालय में जहर से भरा डाक पत्र पहुंचने से पूरे न्यायालय में हडकंप मच गया। मुग्धा कुमार के न्यायालय के सामने भीड़ जमा हो गई।
न्यायालय में जन चर्चा अनुसार जहर भरा लिफाफा रिंगनिया निवासी दशरथ शर्मा ने भेजा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दशरथ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार दशरथ के किसी पारिवारिक विवाद का मामला व्यवहार न्यायाधीश मुग्धा कुमार के न्यायालय में प्रचलित है। इसी प्रकरण को जल्दी निपटाने के लिए दशरथ द्वारा यह हरकत की गई थी।
एडिशनल एसपी राकेश खाका के जानकारी अनुसार कि दशरथ शर्मा ने अक्टूबर 2023 में नामली थाने में अपने पिता, तीन भाई और उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। यह मामला दिसंबर 2023 से न्यायाधीश मुग्धा कुमार की कोर्ट में विचाराधीन है। दशरथ जल्द न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को भी पत्र लिख चुका है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications