MP: गर्मी सीजन की धान का भी किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य, सीएम शिवराज का ऐलान, लगेगी 'नमो चौपाल'
MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में किसानों को भी हितकारी योजनाओं अक लाभ मिल रहा हैं। चाहे उपज के लिए खाद की जरुरत हो या फिर बिजली की आपूर्ति, इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। अब गर्मी के सीजन में होने वाली धान की उपज का समर्थन मूल्य पर लाभ मिलेगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। साथ ही उनके हक में लागू योजनाओं का बिना परेशानी लाभ दिलाने संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। बालाघाट में उन्होंने ऐलान किया कि गर्मी सीजन की धान भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।

देश और प्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है, एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रदेश में पहले गड्डों में सड़क थी, सिंचाई के पर्याप्त साधन भी नहीं थे। आज गुणवत्ता पूर्ण सड़कों का जाल है और सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार किसानों को हर तरह की सुविधा दे रही है। उन्हें 0% ब्याज पर फसल ऋण दिया जा रहा है। किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि की राशि भी अब वर्ष में 6 हजार रुपये कर दी गई है, 6 हजार रूपये केंद्र सरकार देती है, इस प्रकार अब किसान भाइयों को वर्ष में 12 हजार रूपये मिलेंगे।
इधर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि राज्य की हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नमो चौपाल का निर्माण किया जाएगा। इस चौपाल में किसान, ग्रामीण और कृषि वैज्ञानिक खेती-किसानी पर सामूहिक चर्चा करेंगे। किसानों से आधुनिक खेती, उन्नत खेती, जैविक खेती आदि की चर्चा के लिये कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि प्रदेश के किसानों की झोली में खुशहाली बरसती रहे। किसी प्राकृतिक आपदा के कारण खराब फसलों का मुआवजा देने में सरकार ने कोई कंजूसी नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications