मुआवजा या मजाक: लाखों की फसल हुई बर्बाद, बीमा में मिले 4 रुपए

भोपाल। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार किसानों को फसल बीमा की राशि को देकर उनके हालात का मजाक उड़ाती दिख रही है। शिवराज सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को 4-5 रुपए मुआवजा दिए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

fasal bima yojna

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर में सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर 52 किसानों को कुल 3061.50 रुपए मुआवजे के तौर पर दिया गया है। सीहोर के किसान उत्तम सिंह के दो एकड़ के खेत में सोयाबीन की पूरी फसल नष्ट हो गई थी। उन्हें फसल बीमा राशि के नाम पर केवल 17. 46 रुपए मिले। ऐसे ही एक और मामले में बादामी लाल को 4.70 रुपए बीमा राशि मिली। ये सभी किसान जिले के तिलाडिया गांव के रहने वाले हैं। यह वहीं जिला है, जहां के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं।

इस दोनों मामले इस लिए भी खास हैं क्योंकि फरवरी 2016 में पीएम मोदी ने यहीं से इस योजना की शुरूआत की थी। किसानों जो फसल बीमा के प्रमाण पत्र दिए गए हैं उनपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी है।

इस गांव के 52 किसानों में सबसे अधिक मुआवजा 194.24 रुपए नीला बाई को मिला है। उन्हें यह मुआवजा 22 एकड़ में उगी सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर दिया गया है। जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने 5,220 रुपए का प्रीमियम भरा था। ऐसे ही उत्तम सिंह ने 1,342 का प्रीमियम भरा था और मिले मात्र 17 रुपए मिले जबकि मंगलसिंह को 928 के प्रीमियम भरा तो उन्हें 34 रुपए का मुआवजा मिला।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित की बात की और किसानों का 1 लाख तक का लोन माफ करने की घोषणा की। लेकिन इस योजना से लाभान्वित होने की बजाए किसान अपने ही क्षेत्र में हंसी का पात्र बन गए हैं। इटावा के भरथना तहसील के नगला अति में रहने वाले किसान रमेश यादव को तहसील के लेखपाल ने कर्जमाफी का सर्टिफिकेट दिया। जिसमें एक लाख की जगह मात्र 3 रुपए सरकार ने माफ करने की पुष्टि की है। इस प्रमाण पात्र के मिलने के बाद किसान अपने गांव में हंसी और मजाक सरीखा बन गए है। किसान ने कहा है कि योगी सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+