Explosives seized: शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही बस में लावारिस बैग ने उड़ाए होश, 10 किलो विस्फोटक बरामद
Explosives seized: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चुनाव गड़बड़ियों की जांच में गठित टीम को बड़ी कामयाबी मिली हैं। एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर चेकिंग के दौरान एक बस में लावारिस बैग मिला, जिसमें लगभग दस किलो विस्फोटक रखा हुआ था।
तलाशी और जांच के बाद अधिकारियों के भी होश उड़ गए। इस मामले की खबर लगते ही कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस बाद डॉग और बम डिसपोजल स्क्वाड टीम भी पहुँची। बस की और संघन जांच की गई लेकिन अन्य कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की हर जिले की सीमाओं पर पुलिस और और सर्विलांस टीम कड़ा पहरा हैं। लगातार नजर रखी जा रहीं हैं। बताया गया कि जिस बस में थाना रामनगर अंतर्गत विस्फोटक मिला। वह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा में शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी। इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही हैं।
नफीस ट्रैवल्स बस में बैग में 10 किलो बारूद और रस्सी कैसे आया। इसकी जांच की जा रही हैं। मिली है। बस के चालक ने बताया कि इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। कई यात्री चढ़ते उतरते हैं। यह बैग किसने रखा मुझे इसकी कोई जानकारी है। बस में 36 यात्री सवार थे। थानारामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications