Karnataka Election Result 2023: 'ऑपरेशन लोटस' का खतरा नहीं, वहां मजबूत कांग्रेसी...दिग्विजय सिंह

कर्नाटक परिणाम से उत्साहित कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा करोड़ों रुपए खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा, यहां मजबूत कांग्रेसी हैं, खरीद-फरोख्त नहीं चलेगी।

दिग्गी का दावा, मजबूत कांग्रेस, नहीं चलेगा ऑपरेशन लोटस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Election Result 2023) में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मप्र कांग्रेस में भी उत्साह है। पूर्व सीएम कमलनाथ जहां कर्नाटक में 'ऑपरेशन लोटस' की आशंका जता रहे हैं तो ​कांग्रेस महासचिव ने इसे नकारते हुए कहा है कि कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं। यहां 'ऑपरेशन लोटस' का कोई खतरा नहीं है।

पूर्व सीएम व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राजधानी में मीडिया से रूबरू होते हुए कर्नाटक चुनाव में 140 सीटें आने का दावा किया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा का प्लान बी का मतलब 'ऑपरेशन लोटस' जो सीधे तौर पर खरीद-फरोख्त होती है। वह कर्नाटक में नहीं चलेगी। उनहोंने कहा कि अगर वे (भाजपा) करोड़ों रुपये खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।

Recommended Video

    कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

    उनके पास अपार पैसा इकट्ठा हो गया है, हजार करोड़ खर्च कर सकते हैं
    दिग्विजय सिंह ने भाजपा का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास प्लान बी का मतलब खरीद-फरोख्त होता है। 'ऑपरेशन लोटस' यही है। उनके पास अपार पैसा इकट्ठा हो गया है। कई कॉपोरेट्स के हजारों करोड़ उनके पास इकट्ठा हो गए हैं। जो 20 हजार करोड़ अडाणीजी ने लगाए हैं, जिनका पता नहीं है कहां का पैसा है, वो 20 हजार में से हजार करोड़ खर्च कर लेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है। लेकिन कर्नाटक में यह नहीं हो सकता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पहले हमें 120 से 130 सीट्स की उम्मीद थी, लेकिन अब 140 सीट्स के साथ पूर्ण बहुमत में आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+