Dewas news: शाजापुर में दिखा चुनाव के लिए उत्साह, सुबह 6:30 वजे से दिखी वोट डालने वालों की लंबी कतार
Dewas Lok Sabha seat: देवास शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है। यहां 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होगा। मुख्य मुकाबला भाजपा के महेंद्र सिंह सौलंकी और कांग्रेस के राजेन्द्र मालवीय के बीच होगा।
शाजापुर जिले की तीन विधानसभा शाजापुर, शुजालपुर एवं कालापीपल में कुल 6 लाख 98 हजार 584 मतदाता है। जिसमें पुरुष 3 लाख 59 हजार 458 एवं महिला 3 लाख 39 हजार 118 शामिल हैं, एवं 8 अन्य मतदाता है।

जिले में कुल 836 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 166 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पोलायकलां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं मे ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। वहां सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर क़तार बंध तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए खड़े दिखाई दिए। हालांकि सुबह 8 बजे तक मतदान केंद्र पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए परंतु इसके बाद मतदान केंद्र के बाहर लंबी लंबी कतारें दिखना प्रारंभ हो गई। प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्टर मतदान केंद्र का निरीक्षणलोकेशन पोलायकलां
शाजापुर में लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने शहर के मतदान केन्द्रों पर जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और मतदान दलों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया जिले में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। मौसम भी साफ है, जिसके चलते अधिक मतदान होने की संभावना है। मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
सभी मतदान केन्द्रों पर छांव और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग, गर्भवती और छोटे बच्चे वाली महिलाओं को लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है,वे सीधे मतदान कर सकती हैं। हर मतदान केंद्र पर बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications