MP वासियों को झटका ! महंगी हुई बिजली, जानें प्रति यूनिट कितने का हुआ इजाफा
भोपाल, 03 जुलाई। मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। बिजली कंपनी ने प्रति यूनिट दाम बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई से लागू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई माह से 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में 300 यूनिट की मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को पहले से तीन रुपए अतिरिक्त देना होगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में हर तीन माह में एफसीए मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से तय किया जाता है। दरों का निर्धारण पावर प्लांट में जलने वाले कोयले सहित अन्य खर्चों के आधार पर तय किया जाता है। हालांकि, कई बार यह दर कम भी हो जाती है, लेकिन अक्सर बढ़ोतरी ही देखी जाती है।
वहीं, अगर इस वक्त बिजली के दामों की बात करें तो मध्य प्रदेश में 6 पैसे प्रति यूनिट थी, लेकिन जुलाई से 10 प्रति यूनिट बढ़ने की वजह से 6 रुपए जुलाई से 10 पैसे बढ़ने की वजह से यह 16 पैसे हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी की तरफ से दर में बढ़ोतरी इसलिए की गई है, क्योंकि गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके चलते कंपनी को बिजली की आपूर्ति करने के लिए ज्यादा कोयले की खरीददारी करनी पड़ रही है।
बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी से नाराज हैं उपभोक्ता
बिजली उपभोक्ता पहले से ही बढ़ी हुए दरों को लेकर नाराज हैं। आम मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं के सामने बिजली जलाना अब मुश्किल होता जा रहा है। बढ़ते दामों को लेकर उपभोक्तओं में नाराजगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज सरकार को इसका असर निकाय चुनावों में देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications