MP उपचुनाव: शिवराज सरकार को झटका, चुनाव आयोग ने रद्द किया 12 अधिकारियों का ट्रांसफर

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसकी तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। जिस पर अब शिवराज सरकार को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि चुनाव आयोग ने इन ट्रांसफरों को रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

Election Commission

चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक 12 ज्वाइंट/डिप्टी कलेक्टरों के तबादले को रद्द कर दिया गया है, जो चुनाव वाले जिलों में थे। इसके लिए 8 अक्टूबर 2020 को आदेश जारी हुआ था। इस बीच ये मामला संज्ञान में आया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ये आदेश आए हैं। जिस वजह से आयोग ने तत्काल प्रभाव से इन तबादलों को रद्द करने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि जिन जिलों में आदर्श आचार संहिता लगी है और वहां पर किसी पोस्ट को भरना बहुत ज्यादा जरूरी है, तो राज्य सरकार इस संबंध में राज्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित करे। इसके बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी एक पैनल का गठन करेंगे, जो उस पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करेगी। हालांकि इस बार चुनाव आयोग ने आचार संहिता के दौरान कोविड-19 से जुड़े कार्यों को करने की इजाजत दे रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+