Shivpuri: 15 साल पहले कांग्रेस MLA ने मारा था थप्पड़, प्रतिज्ञा पूरी होने पर बुजुर्ग ने मुड़वा दिया मूंछ और सर
Shivpuri News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद तरह-तरह के संकल्प अब सामने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले एक उदाहरण कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के रूप में सामने सामने आया था। फूलसिंह बरैया अपना मुंह कला कर चुके हैं।
अब पिछोर विधानसभा सीट के एक बुजुर्ग ने पिछोर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे केपी सिंह कक्काजू के हारने पर अपना मूंछ और सिर मुंड़वा लेने का प्रतिज्ञा 15 साल बाद पूरा किया। बता दें कि केपी सिंह इस बार शिवपुरी से चुनाव हार गए हैं।

दरअसल, 15 साल पहले किसी समस्या की फरियाद लेकर वृद्ध व्यक्ति गोविंद सिंह लोधी तत्कालीन पिछोर विधायक केपी सिंह के पास गए हुए थे। जहां तत्कालीन विधायक द्वारा समस्या सुनने की जगह वृद्ध को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद वृद्ध ने प्रतिज्ञा लिया था कि जिस दिन केपी सिंह की अति का अंत होगा अर्थात जब भी वह चुनाव हारेंगे तो वह अपना मुंडन करवाएंगे। अब केपी सिंह की हार के बाद बुजुर्ग ने सिर मुंड़वाया है। ये बुजुर्ग तभी से अपनी दाढ़ी भी रखे हुए थे।
गौरतलब है कि केपी सिंह लगातार विधायक रहे हैं। पिछोर से वह लगातार जीतते रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने इस बार केपी सिंह को पिछोर की जगह शिवपुरी से चुनाव लड़ाया था। लेकिन इस बार केपी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। पिछोर से भी कांग्रेस को हर का सामना करना। शिवपुरी सीट को लेकर अंत तक कांग्रेस में पेच फंसा रहा है। यहां से वीरेंद्र रघुवंशी को कांग्रेस उतारने की तैयारी कर रही थी। लेकिन लंबे मंथन के बाद भी शिवपुरी से केपी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications