Bhopal News: 33 घंटे के लिए कल से शराब दुकानों में लगेगा ताला, 4 तारीख को होना है मतगणना

Bhopal Lok Sabha Election News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन ड्राई डे घोषित किया गया है। ऐसे में भोपाल जिले की सभी 87 शराब दुकाने और 60 बीयर बार करीब 33 घंटे बंद रहेंगे। आबकारी विभाग में संबंध में सभी दुकानदारों का आदेश जारी कर दिए हैं।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 4 जून को होने वाली संसदीय सीट की मतगणना से कुछ घंटे पहले यानी 3 जून सोमवार की रात 11:30 बजे शराब दुकान बंद हो जाएंगी। जो मतगणना के दिन बंद रहेगी। यह सभी दुकानें 5 जून की सुबह 5:30 अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगी।

Dry day declared on the day of counting of Lok Sabha elections liquor shops will remain closed

इस दौरान रेस्टोरेंट बार, होटल बार, सिविलियन क्लब बार, सैनिक थोक और फुटकर कैंटीन डिटेल आउटलेट के अलावा देसी और अंग्रेजी शराब के वेयर हाउस भी बंद रहेंगे। इस दौरान शराब के संग्रहण परिवहन और बिक्री करते पाए जाने पर आबकारी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

4 तारीख को मतगणना, गर्मी को देखते हुए कूलर ठंडा पानी एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की व्यवस्था

भोपाल लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को पुरानी जेल में होगी मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों कर्मचारियों और अन्य लोगों को भीषण गर्मी से बचने के लिए सांची के मठा की व्यवस्था की जाएगी। पहले करी बना देने पर विचार किया गया था लेकिन पनाह खराब ना हो जाए इसलिए सांची का मठा देने का निर्णय लिया है। गर्मी को देखते हुए लंच पैकेट का मैन्यू भी दिया गया है। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मतगणना की तैयारी को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली मतगणना को लेकर जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप गई है उनसे तैयारी का वन टू वन फॉलो लिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+