300 करोड़ के मालिक ड्रग्स तस्कर ने एमपी पुलिस की राइफल से काटा बर्थडे केक, वीडियो वायरल

नीमच/देवास, 2 अक्टूबर। मध्य प्रदेश में पुलिस और अपराधी के गठजोड़ का एक वीडियो देवास से वायरल हुआ है। यह वीडियो तस्कर बाबू सिंधी के जन्मदिन मनाने का है जिसमें वो पुलिस की राइफल से केक काट रहा है। ड्रग्स की तस्करी से करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले पोस्तादाना व्यापारी बाबू सिंधी को सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो ने 26 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसके इस काले कारोबार में कुछ पुलिसकर्मी भी साध दे रहे थे, अब इसके प्रमाण सामने आने लगे हैं। 26 अगस्त को नीमच में बाबू सिंधी की गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस लाइन से कांस्टेबल पंकज कुमावत गायब हो गया। वह नहीं लौटा तो देवास एसपी ने उसे निलंबित करने की कार्रवाई की थी। देवास से बाबू सिंधी के जन्मदिन पार्टी का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें कांस्टेबल पंकज कुमावत समेत अन्य पुलिसकर्मियों के भी मौजूद होने का दावा किया जा रहा है।

20 जून का है वीडियो!

20 जून का है वीडियो!

यह वीडियो भले ही सितंबर-अक्टूबर में वायरल हुआ हो लेकिन यह 20 जून का बताया जा रहा है। पोस्तादाना की आड़ में कुछ ही सालों में बाबू सिंधी करोड़पति कैसे बन गया, इसका एक नजारा इस वीडियो में है। इस वीडियो में बाबू सिंधी का जन्मदिन मन रहा है। बाबू सिंधी पुलिस की राइफल से केक काट रहा है और वहां उपस्थित लोगों को खिला रहा है। दावा किया जा रहा है कि वहां कांस्टेबल पंकज कुमावत समेत अन्य पुलिसकर्मी हैं। इनमें से एक इंस्पेक्टर रैंक का भी है, ऐसा दावा किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वनइंडिया इन दावों की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो को खबर के नीचे देख सकते हैं।

अभी क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?

अभी क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?

अगस्त के आखिरी सप्ताह में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पोस्तादाना व्यापारी बाबू सिंधी के नीमच और मंदसौर को गोदामों, ऑफिस और घर पर छापेमारी की थी जिसमें भारी मात्रा में डोडाचूरा मिला था। बाबू सिंधी के खिलाफ तस्करी के सबूत मिलने पर उसको गिरफ्तार किया गया था। तस्कर बाबू सिंधी के दो मुनीम की भी गिरफ्तारी की गई। अफीम की तस्करी कर जय कुमार सबनानी उर्फ बाबू सिंधी ने 300 करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली। कांस्टेबल पंकज कुमावत बाबू सिंधी का नजदीकी माना जाता था। 20 जून को बाबू सिंधी ने फार्म हाउस पर बर्थडे मनाया जिसमें कांस्टेबल पंकज कुमावत भी शामिल हुआ था। जानकारी के मुताबिक, उस पार्टी में पंकज कुमावत ने 500 के नोट लुटाए थे और शराब पीकर डांस किया था। अगस्त में जब बाबू सिंधी के नीमच के गोदामों पर छापेमारी हुई तो पंकज कुमावत देवास से नीमच पहुंच गया था। उसी दिन से वो देवास पुलिस लाइन नहीं लौटा। उसको देवास एसपी ने सस्पेंड कर दिया था।

तस्कर बाबू सिंधी और कांस्टेबल पंकज कुमावत का गठजोड़

तस्कर बाबू सिंधी और कांस्टेबल पंकज कुमावत का गठजोड़

जय सबनानी उर्फ बाबू सिंधी के बारे में बताया जाता है कि मंदसौर निवासी यह शख्स अभी कुछ सालों पहले तक साइकिल से चलता था। सरकारी कोटे के गेहूं, चावल खरीदने का कारोबार करता था। इसके बाद वो पोस्तादाना के बिजनेस की आड़ में अफीम की तस्करी करने लगा और करोड़ों का मालिक बन गया। पंकज कुमावत के पिता पुलिस विभाग में थे। दुर्घटना में पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर 2009 में पंकज को नौकरी मिली थी। नीमच सिटी थाने में 2019 में उसकी तैनाती की गई थी। तभी वह बाबू सिंधी के संपर्क में आया था। तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में पंकज का तबादला नवंबर 2020 में देवास कर दिया गया। वहां उसको पुलिस लाइन में रखा गया, कहीं तैनाती नहीं दी गई। बाबू सिंधी के साथ मिलकर पंकज कुमावत ने भी भ्रष्टाचार से पैसा कमाया। पुलिस संरक्षण में बाबू सिंधी का अवैध कारोबार चलता रहा।

इस मामले में और पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

इस मामले में और पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

पुलिस संरक्षण में डोडाचूरा की तस्करी कर करोड़पति बने बाबू सिंधी की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इस मामले की छानबीन में लगी है। बाबू सिंधी के मोबाइल की भी जांच चल रही जिससे अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आ सकते हैं, जिन्होंने नीमच में कभी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पंकज कुमावत के अलावा एक इंस्पेक्टर के भी बाबू सिंधी के साथ मिले होने की चर्चा है। जिस बंदूक से बाबू सिंधी जन्मदिन का केक काट रहा है, यह उसी इंस्पेक्टर का बताया जा रहा है। उस पार्टी में उस इंस्पेक्टर भी मौजूदगी की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। बताया जाता है कि बाबू सिंधी के फार्म हाउस पर आए दिन पार्टियां होती थीं जिसमें बार बालाओं का डांस आयोजित होता था। इन पार्टियों में पुलिसकर्मी शामिल होते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+