'एमपी में रिकॉर्डतोड़ विकास, इस बार दिवाली भी होगी कमल वाली', सीएम शिवराज का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी रिकॉर्ड मतों के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस बार दीवाली भी कमल वाली ही होगी। पीतांबरा मां मां का दर्शन करने पहुंचे सीएम ने कहा कि उन्हें इस बार पर पूरा भरोसा है कि भाजपा को मध्य प्रदेश की जनता का फिर से आशीर्वाद मिलेगा।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत पर मध्य प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह ने मंदिरों में दर्शन पूजन कर देश और प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने पीताम्बरा मंदिर में पूजन के बाद दतिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्र के समर्थन में आयोजित एक रैली की संबोधित किया। मंच से सीएम ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि इस बार फिर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।

मंच से सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मध्य प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ विकास हुआ है। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश में हमने रिकॉर्ड तोड़ विकास किया है, इसलिए इस बार हम रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार की दिवाली भी कमल वाली होगी।"
दतिया में मंच से सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया था। पहले मध्य प्रदेश की गिनती पिछड़ा और बीमारू राज्यों में होती थी। लेकिन आज ये प्रदेश समृद्ध और विकसित प्रदेश है। मुख्यंत्री ने कहा कि दतिया पहले सिर्फ एक कस्बा कहलाता था, लेकिन ये आज एक शानदार नगर है। दतिया का स्वरूप बदल गया है। जिसके विकास लिए भाई और मित्र नरोत्तम मिश्रा को बधाई है।
केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन ने मध्य प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। जनसभा में लोगों से सीएम ने अपील की और कहा कि वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण एवं जनता के विकास के लिए फिर से बीजेपी सरकार बनानी है।












Click it and Unblock the Notifications