MP News: सास ने जिस लड़के से कराई बहू की दूसरी शादी, उसी ने संपत्ति के लिए ली जान

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया था, जहां 70 साल की वृद्ध अचेत अवस्था में मिली थी, जिसके बाद वृद्ध को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया, जहां पुलिस ने वृद्धा की हत्या के मामले में वृद्धा की बहू के दूसरे पति को गिरफ्तार किया है।

भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करने वाली वृद्धा जब घर से बाहर नहीं आई तो आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा, जहां वृद्धा अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली है, जिसके बाद आसपास के लोग वृद्धा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया है।

Ratlam

पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए वृद्धा की बहू के दूसरे पति को गिरफ्तार किया है, जहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, वृद्धा के बेटे की 10 साल पहले मौत हो जाने के बाद वृद्धा ने अपनी बहू की दूसरी शादी कराई थी, जहां उसकी बहू और उसका दूसरा पति वृद्धा के साथ ही रहता था, लेकिन वृद्धा की बहू घर-घर जाकर खाना बनाने, और बर्तन धोने का काम करती थी, तो वहीं उसका दूसरा पति बेरोजगार था, जिसके चलते घर में रोजाना विवाद होता था। इन्हीं विवादों से छुटकारा पाने के लिए वृद्धा ने बहू और उसके दूसरे पति को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से बहू का दूसरा पति वृद्धा से बदला लेने की फिराक में था।

घर से निकाले जाने के बाद बहू का दूसरा पति लगातार वृद्धा पर नजर बनाए हुए था, जहां मौका मिलते ही उसने वृद्धा के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे वृद्धा की मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, वृद्धा की मौत के बाद उसकी संपत्ति वह अपने नाम करवाना चाहता था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस ने वृद्धा की बहू को फिलहाल आरोपी नहीं बनाया है।

ये भी पढ़े- Indore News: किसी और से बात करती है पत्नी, शक में पति ने दी दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+