Indore News: किसी और से बात करती है पत्नी, शक में पति ने दी दर्दनाक मौत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हत्या का मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। इतना ही नहीं पति अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद पहली मंजिल से कूद कर भाग गया। वहीं पत्नी ने पति की हरकत तुरंत अपने ससुर को बताई, जिसके बाद ससुर के मौके पर पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।
पूरा मामला सराफा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी से विवाद किया, और फिर विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी पर हमला करने के बाद पति पहली मंजिल से कूद कर भाग गया, जहां वह जाकर एक क्लीनिक में बैठ गया था। वहीं इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पत्नी की हत्या करना कबूल की है। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी के चलते पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद लगातार बढ़ने लगा, और फिर विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति पहली मंजिल से कूद कर भाग खड़ा हुआ, जहां वह जाकर एक क्लीनिक में बैठ गया था। पुलिस ने क्लीनिक से पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पति के परिजनों ने बताया कि, दोनों प्रेम विवाह किया था, जहां दोनों के तीन बच्चे भी हैं। प्रेम विवाह के बाद से ही पति लगातार पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था। वहीं परिजनों ने बताया कि, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, पिछले कुछ दिनों से उसे पर ऊपरी बाधा होने के चलते उसका इलाज करवाया जा रहा था, लेकिन बावजूद इसके किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिल रही थी। पति और पत्नी मुंबई से इंदौर इलाज के लिए आए थे, लेकिन इस बीच पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
ये भी पढ़े- Indore News: नौकरी छूटने का जानलेवा डर, Paytm मैनेजर ने मौत को गले लगाया












Click it and Unblock the Notifications