MP News: पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका, शादी की बात सुनते ही आया गुस्सा, दी ऐसी सजा
मध्यप्रदेश के नानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोलिया में महिला की सिर कटी लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए महिला के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, जहां दोनों ने महिला की हत्या करने की बात कबूल की है।
घटना को अज्ञात आरोपी के द्वारा बहुत ही निर्ममता एवं नृशंस तरीके से अंजाम दिया गया था, जो पुलिस के लिये चुनौतीपूर्ण था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतिका अपने मायके में किसी कार्यक्रम में गई थी, वहां पर आरोपी मृतिका का प्रेमी भी गया था, मृतिका के परिजनों को यह बात ज्ञात हो चुकी थी, कि मृतिका और आरोपी के बीच अवैध संबंध है, इसके चलते मृतिका के परिजनों ने मृतिका और आरोपी के साथ हाथापाई भी की थी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से गहन पूछताछ करने पर उसके मृतिका के साथ अवैध संबंध होना स्वीकार किया तथा घटना को अपने एक अन्य मित्र के साथ घटित करना बताया, जिस पर नानपुर पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफतारी की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम को अनुसंधान पर ज्ञात हुआ कि, आरोपी अपने एक अन्य मित्र के घर आकर मृतिका से मिलता था, यह बात मृतिका के ससुराल पक्ष को ज्ञात होने पर मृतिका के पति व ससुराल वालों ने मृतिका से कहा कि, मृतिका, प्रेमी के साथ रहे या ससुराल से निकल जाये, जिस पर मृतिका, प्रेमी के घर पहुंची और उससे कहा कि, उसके ससुराल वालों ने अवैध संबंध होने की बात पर ससुराल से निकाल दिया है, और अब मृतिका, प्रेमी की पत्नी बनकर रहना चाहती है, तथा पत्नी नहीं बनाने पर उसने प्रेमी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट कर जेल भिजवा देने का बोला, जिस पर आरोपी ने उसे पत्नी बनाने से इनकार कर दिया, तथा मृतिका को विश्वास में लेकर अपनी मोटर सायकिल से नानपुर लेकर अपने जीजा के यहां ग्राम फाटा आया तथा अपने जीजा की इको गाडी से घटनास्थल ग्राम सोल्या पहुंचकर उक्त दोनों आरोपियों ने साथ मिलकर मृतिका की गर्दन पर फालिया मारकर हत्या कर दी। अनुसंधान के दौरान घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित हुई है।
ये भी पढ़े- Indore News: 'कभी शादी मत करना...', पत्नी से प्रताड़ित होकर जान देने वाले पति का संदेश












Click it and Unblock the Notifications