मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर दम्पति के पास मिली 72 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOW की रेड के बाद हुए लापता
मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर दम्पति के पास मिली 72 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOW की रेड के बाद हुए लापता
जबलपुर, 23 मार्च। मध्य प्रदेश जबलपुर में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर कपल आय से अधिक संपत्ति मामले में फंस गया। इनका बैंक लॉकर्स महंगे जेवरात और अकूत संपत्ति के दस्तावेज उगल रहा है।

EOW टीम ने छापा मारा था
दरअसल, जबलपुर के धनवंतरी नगर स्थित प्रोफेसर अशोक साहू और उनकी पत्नी प्रोफेसर तृप्ति गुप्ता के घर EOW टीम ने छापा मारा था, जिसकी शुरुआती जांच में पता चला कि प्रोफेसर दंपती के पास आय से 72 फीसदी अधिक संपत्ति है।

बैंक लॉकर खोला
EOW की टीम ने प्रोफेसर अशोक साहू और उनकी पत्नी प्रोफेसर तृप्ति गुप्ता का बैंक लॉकर खोला, जिसमें 257 ग्राम सोना, 1 किलो 740 ग्राम चांदी, 3 लाख 9 हज़ार रुपए मिले हैं। इनके अलावा तेंदूखेड़ा में 4 एकड़ कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। अब तक 3 भूखंडों में 2 करोड़ 34 लाख की लागत से भवन का निर्माण और कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

EOW की रेड के बाद से प्रोफेसर दम्पति लापता
EOW की रेड के बाद से प्रोफेसर दम्पति लापता है। उनके घर पर भी ताला लटका हुआ है। EOW ने उनको पूछताछ के लिए 20 मार्च को बुलाया था, लेकिन वो नहीं आए। तब से ही उनका कोई पता नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तारी के डर से ही दोनों गायब हुए हैं।

आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
EOW ने प्रोफेसर दम्पति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इतनी ज्यादा संपत्ति मिली है कि अभी तक अलग-अलग टीमें उसका आंकलन कर रही हैं। मकान की नाप जोख के साथ और कहां-कहां उनकी काली कमाई जमा कर रखी है। EOW की टीम इसका पता लगा रही है।

प्रोफेसर तृप्ति गुप्ता ने कई अनियमितताएं की
सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज और मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी में पदस्थ रहते हुए प्रोफेसर तृप्ति गुप्ता ने कई अनियमितताएं की हैं। इनकी डिग्री भी फर्जी होने की बात कही जा रही है। धनकुबेर के तौर पर सामने आए इस प्रोफेसर दम्पति की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications