दिग्विजय सिंह का छलका दर्द, बोले- मेरे भाषण देने से कांग्रेस के कटते हैं वोट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो दिग्विजय सिंह का दर्द छलक पड़ा। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मैं रैलियों में जाता नहीं।' बता दें कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Digvijaya Singh said my speech cuts congress votes

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दो नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही मुख्य फ्रेम में नजर आ रहे हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल में हुए रोड शो और भेल दशहरा मैदान में हुई रैली स्थल पर दिग्विजय सिंह के कटआउट भी नहीं लगे दिखाई दिए। जबकि पूरा शहर तमाम कांग्रेसी नेताओं की तस्वीरें और होर्डिंग्स से पटा पड़ा था। दिग्विजय सिंह की होर्डिंग नजर ना आने से पार्टी की आपसी गुटबाजी भी साफ नजर आई। ऐसे में इस पर खूब राजनीति भी हुई। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे माफी भी मांगी थी।

जाहिर है कि इस घटना ने दिग्विजय सिंह को काफी आहत किया होगा। इस बीच पार्टी के ही कुछ अन्य नेता का मानना है कि दिग्विजय के खिलाफ कांग्रेस में ही साजिश हो रही है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी दिग्विजय पर भाजपा और संघ का एजेंट होने का आरोप लगाया था। अब दिग्विजय सिंह के इस बयान को कांग्रेसी खेमे में गुटबाजी के तौर पर देखा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+