'फोन लगाया, लेकिन लगा नहीं...', दीपक जोशी की BJP में वापसी पर चौंके दिग्विजय सिंह
Budhni By Election के बीच सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही, जहां अब एक बार फिर देवास जिले के दिग्गज नेता दीपक जोशी ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। दीपक जोशी ने शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में BJP का दामन थामा है। वहीं अब पूरे मामले को लेकर दिग्विजय सिंह का भी बयान सामने आ गया है।
दीपक जोशी के BJP में शामिल होने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह चौंकाने वाला जवाब दिया है, जहां मीडिया का सवाल सुन दिग्विजय सिंह ने कहा कि, उन्होंने दीपक जोशी को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा।

इंदौर आए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से जब मीडिया ने बातचीत की तो दीपक जोशी के BJP में जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह चौंक गए, जहां दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, मैंने फोन लगाने की कोशिश की है, लेकिन फोन लग नहीं पाया, 3 दिन पहले ही मुझसे मिलकर गए थे। वह BJP में क्यों चले गए, उन्हीं से जाकर पूछिए। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर मीडिया से खास बातचीत की है। वहीं दिग्विजय सिंह, इंदौर में अलग-अलग स्थान पर पहुंचे थे, जहां दिग्विजय सिंह के साथ शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और कांग्रेस नेता सुवेग राठी समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब अचानक दीपक जोशी ने BJP का दामन थाम लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में दीपक जोशी ने बीजेपी का दामन थामा है। जानकारी के मुताबिक, दीपक जोशी उपचुनाव के बीच कांग्रेस के लिए बुधनी विधानसभा में प्रचार प्रसार कर रहे थे, जहां BJP में शामिल होने से पहले भी उन्होंने अलग-अलग स्थान पर जनसभा को संबोधित किया था। वहीं दीपक जोशी अचानक ग्रामीण इलाकों में हो रही सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच पर पहुंचकर जोशी ने BJP का दामन थाम लिया। वहीं सियासी घटनाक्रम से बुधनी की सियासत में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े- 'मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटका दूंगा...', अशांति फैलाने वालों को कैलाश विजयवर्गीय का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications