MP News: दिग्विजय सिंह ताकते रहे, सिंधिया ने कर दिया बड़ा खेल, भगदड़ के गणित में उलझी कांग्रेस की सियासत
MP Politics News: मध्यप्रदेश की सियासत में दलबदल का दौर जारी है। कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ उर्फ संतोष कोली ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा जॉइन कर ली है।
यह कांग्रेस के लिए मतदान से पहले गुना लोकसभा सीट पर बड़ा झटका माना जा रहा है। अशोकनगर में सिंधिया ने चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।

अध्यक्ष के साथ ही 3 पार्षदों ने भी कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि पहले चरण का चुनाव होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पहले चरण के चुनाव से भी बड़े स्तर में कांग्रेसी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।
आपको बता दें कि अशोकनगर जिले में चंदेरी नगर पालिका पर केवल कांग्रेस का कब्जा था। लेकिन यह पद भी अब भारतीय जनता पार्टी के खाते में चला गया। जिले की सभी नगर पालिका अब भाजपा की हो गई हैं।
दशरथ कोली जो कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खास माने जाते थे। अब वह सिंधिया के साथ हो लिए हैं। चंदेरी से विधायक रहे गोपाल सिंह चौहान ने अपना पूरा जोर लगाया था। चंदेरी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए, लेकिन चुनाव से पहले सिंधिया ने बड़ा खेल कर दिया है।
राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सिंधिया गुना से मैदान में हैं। दोनो सीटे आस-पास में है और एक दूसरे के वोटरों पर राजनीतिक समीकरण का असर होता है, सिंधिया और दिग्विजय की सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक दूसरे को सियासी तौर पर शह और मात देने के खेल में लगे रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications