दिग्विजय सिंह के ट्वीट, अवैध रेत खनन पर MP-UP के मंत्रियों को बताया दलाल, अधिकारियों को लिखा चोर
मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में केन नदी से अवैध बालू रेत उत्खनन का मामला उछाला है। इसमें उन्होंने इलाके के मंत्रियों को दलाल और अधिकारियों को चोर तक लिखा है! ट्वीट कर उन्होंने जानकारी देते हुए योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग भी की है।
दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड इलाके पर फोकस किए हैं। उन्होंने अपने अधिकृत ट्वीटर हैंडिल से एक के बाद एक 5 ट्वीट कर एमपी के पन्ना, छतरपुर व यूपी के बांदा जिले में केन नदी से अवैध रेत उत्खनन की फोटो टैग करते हुए मंत्रियों व अधिकारियों के संरक्षण यह अवैध खनन होना बताया है। दिग्गी ने सीधे तौर पर दोनों प्रदेशों के भाजपा मंत्रियों को दलाल और अधिकारी को चोर कहा है!

दिग्गी ने ट्वीट कर क्या लिखा? क्या आरोप लगाए? पढ़िए..
1 यह सारा अवैध बालू रेत खनन पन्ना छत्तरपुर एमपी व Mataondh थाना ज़िला बाँदा यूपी का है। दोनों प्रदेश के भाजपा मंत्री दलाल और अधिकारी इस चोरी में शामिल हैं।
2 एमपी के भाजपा के खनिज मंत्री व सांसद प्रदेश अध्यक्ष के सरंक्षण में केन नदी में खुले आम रेत का अवैध खनन हो रहा है। अजयगढ़ क्षेत्र के अवैध खनन के शपथ पत्र के साथ कई प्रमाण माननीय लोकायुक्त को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना भी आश्चर्यजनक है।
3 माननीय महंत आदित्यनाथ जी @BJP4UP आपकी इमानदारी के विज्ञापन रोज़ हम tv व समाचार पत्रों में देखते हैं क्या आप इन रेत माफिया के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेंगे?
4 एमपी के मुख्यमंत्री मंत्री विधायक सांसद तो सारे भ्रष्टाचार में शामिल हैं आप पर तो यह कलंक अभी तक नहीं है फिर इनके ख़िलाफ़ आप कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं?
आप जितने प्रमाण चाहें मैं आपको दे सकता हूँ।
5 मशीनों से हो रहे अवैध रेत खनन से आस पास का जल स्तर भी गिरता जा रहा है और केन नदी किनारे बसे गाँवों में पानी का संकट बढ़ रहा है। क्या आप पूर्वांचल से निकल कर हमारे बुंदेलखंड की तरफ़ भी कृपया देखेंगे?












Click it and Unblock the Notifications