Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Diamonds Auction: देश के इस शहर में नीलाम हो रहे करोड़ों के हीरे, आप भी लगा सकते हैं बोली

Diamonds Auction: देश में रत्नगर्भा धरती के नाम से प्रसिद्ध पन्ना जिले में मंगलवार से बेशकीमती और चमचमाते हीरों की नीलामी शुरु होने वाली है। इसमें खजाने में रखे करीब 200 हीरों की व्यापारी बोली लगाएंगे। सबसे खास बात हीरों की नीलामी में कोई भी व्यापारी या सामान्य व्यक्ति शामिल हो सकता है। बेशकीमती और चमचमाते नायाब हीरे नीलाम किए जाएंगें। करीब सवा 4 करोड़ के 200 हीरे नीलामी में रखे जाएंगे।

बुंदेलखंड के शहर पन्ना में हीरों की सरकारी नीलामी आयोजित हो रही है

बुंदेलखंड के शहर पन्ना में हीरों की सरकारी नीलामी आयोजित हो रही है

हीरों की खदान के लिए पहचाने जाने वाले बुंदेलखंड के शहर पन्ना में हीरों की सरकारी नीलामी आयोजित हो रही है। मंगलवार से यहां देशभर के हीरा व्यापारी और जौहरी जुटेंगे। वे यहां हीरों का परीक्षण करेंगे और हीरों को परखकर उनकी नीलामी में शामिल होकर बोली लगाएंगे। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यापारी को हीरा दिया जाएगा। जिला प्रशासन की देखरेख और पुलिस की सुरक्षा में कलेक्टोरेट भवन में हीरों की नीलामी आयोजित की जाएगी।

उथली हीरा खदानों से निकले 200 हीरे रखे जाएंगे

उथली हीरा खदानों से निकले 200 हीरे रखे जाएंगे


मध्यप्रदेश के पन्ना जिले मे स्थित उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी आगामी 18 अक्टूबर 2022 से संयुक्त कलेक्टोरेट भवन पन्ना में शुरु होगी। जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हीरों का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद उनकी नीलामी कराई जाएंगी। बता दें की इस नीलामी में उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 200 नग हीरे बोली के लिए रखे जाएंगे। जिनका कुल वजन लगभग 336.73 कैरेट तथा अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 53 लाख रुपए आंकी गई है।

सबसे बड़ा हीरा 11.88 कैरेट, पांच हीरे सबसे ज्यादा वजनी

सबसे बड़ा हीरा 11.88 कैरेट, पांच हीरे सबसे ज्यादा वजनी

नीलामी में रखे जाने वाले मुख्य हीरो में 11.88, 9.64 6.29, 5.70, 4.37 कैरेट के हीरे सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होंगे इसके अतिरिक्त छोटे.बड़े किस्म के अनेक हीरे नीलाम में रखे जाएंगे। इस नीलामी में पन्ना जिला सहित गुजरात, राजस्थान, सूरत, मुम्बई के हीरा व्यापारी शामिल होंगे।

महज 5 हजार रुपए जमा कर नीलामी के लिए पंजीयन करा सकते हैं

महज 5 हजार रुपए जमा कर नीलामी के लिए पंजीयन करा सकते हैं

हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि बोलीदार को नीलाम में भाग लेने से पहले अमानत राशि 5 हजार रुपए नकद जमा करनी होगी। अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में अंतिम निर्णय होने के तुरन्त बाद उसे नीलाम मूल्य की 20 प्रतिशत राशि एक मुश्त हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करनी होगी, अन्यथा बोली निरस्त समझी जाएगी तथा शेष राशि का भुगतान नीलामी के दिन से 30 दिन के अंदर जमा कर हीरा लेना होगा। निर्धारित समय सीमा में शेष राशि जमा न करने पर 20 प्रतिशत नीलाम मूल्य एवं अमानत राशि 5 हजार रुपए शासन के पक्ष में राजसात कर ली जाएगी।

एक नायाब हीरा 1.62 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था

एक नायाब हीरा 1.62 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था

पन्ना में इस साल की यह दूसरी हीरों की नीलामी आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व फरवरी महीने में हीरों की नीलामी आयोजित की जा चुकी है। इसमें नग हीरे बिके थे। इसमें दो दिन में 160.80 कैरेट वजन के थे। ये हीरे 3 करोड़ 51 लाख 56 हजार 782 रुपए में बिके थे। इस नीलामी में सबसे बड़ा हीरा 26.11 कैरेट हीरा करीब एक करोड़ 62 लाख रुपए में बिका था। यह हीरा पन्ना के सुशील शुक्ला को कृष्णा कल्याणपुर की उथली खदान में मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+