बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भारत सरकार से की मांग, जानिए क्या कुछ कहा

छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश में हो रहे विद्रोह को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल, शास्त्री ने भारत सरकार से बांग्लादेश में बसे हिंदुओं के लिए विशेष व्यवस्था के साथ द्वार खोलने की मांग की है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदू भाई-बहन काफी परेशान हैं। वहां मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है और बहुत उपद्रव मचा हुआ है। भारत सरकार से हमारी प्रार्थना है कि वे एक विशाल हृदय दिखाते हुए बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के लिए विशेष व्यवस्था प्रदान करें। इन लोगों के पास जाने के लिए और कोई जगह नहीं है।"

Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham demands from Indian government for the Hindus of Bangladesh

उन्होंने आगे कहा, "वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से हमारा दिल दुखी है। हम उनसे अनुरोध करेंगे कि वे धैर्य बनाए रखें और एकता बनाए रखें। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वे उनकी रक्षा करें।" यह वीडियो शास्त्री ने न्यूजीलैंड से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है।

बता दे पड़ोसी देश बांग्लादेश की स्थिति हर गुजरते घंटे के साथ बदल रही है। करीब दो महीने से जारी आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक हो जाने के बाद, प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा है। उन्होंने सेना के हेलिकॉप्टर से पहले अगरतला पहुंची और वहां से C-130J मिलिट्री विमान से गाजियाबाद के हिंडन मिलिट्री एयरबेस पर उतरीं।

शेख हसीना के रिश्तेदार और बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमान ने घोषणा की है, "हम एक अंतरिम सरकार बनाएंगे और देश का संचालन अब हम संभालेंगे। आंदोलन के दौरान जिन लोगों की हत्या की गई है, उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+