धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई पर 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, छतरपुर एसपी कार्यालय में पहुंची शिकायत

देश भर में चर्चित हो चुके हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चेचर छोटे भाई पर एक महिला ने 55 लख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। राजस्थान की महिला रविवार जो फिर 3:00 बजे छतरपुर में एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उसके साथियों ने फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करा कर उनसे पैसे हड़प लिए। फरियादी महिला का नाम दाउमी देवी है। वह राजस्थान के जालौर जिले के राउता गांव की निवासी है।

Dhirendra Shastri brother accused of fraud of Rs 55 lakh complaint reached Chhatarpur SP office

उनका कहना है कि पिछले साल जुलाई में वे बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए गई थीं। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से जमीन खरीदने के लिए रेट के बारे में जानकारी ली थी। उनका दावा है कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उनके मुनीम नरेंद्र शर्मा, ऋषि चौरसिया, और गौरीशंकर चौरसिया से मुलाकात हुई थी।

उनके अनुसार, दीपेंद्र गर्ग ने उन्हें 1500 वर्ग फीट का प्लॉट दिखाया था, जिसकी कीमत 45 लाख रुपए तय की गई थी। उनका आरोप है कि दीपेंद्र गर्ग और उनके साथी फर्जी रजिस्ट्री करके 55 लाख रुपए का धोखाधड़ी साथी ने उसे प्लॉट की रेजिस्ट्री दिखाई।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इस मामले में एसपी अगम जैन को लिखित शिकायत दी है। बमीठा थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि शिकायती आवेदन रविवार, 23 जून को आया था। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+