इकलौता फौजी भाई नहीं पहुंच सका बहन की शादी में तो पुलिसवाले आए भाई बनकर
देवास। कोरोना संकट की घड़ी में पुलिसकर्मी न केवल लॉकडाउन की पालना को लेकर कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे हैं बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़े काम भी अक्सर कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसा ही सराहनीय कदम मध्य प्रदेश के देवास में उठाया है। यहां पर एक इकलौता फौजी भाई अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंच सका। जब यह बात पुलिस को पता चला कि पुलिसकर्मी भाई बनकर फौजी की बहन की शादी में पहुंचे।

जानकारी के अनुसार देवास के आवास नगर में रहने वाले प्रमोद तिवारी की बेटी प्रियंका तिवारी का विवाह अलकापुरी विजय नगर में रहने वाले एमआर अमृत कुमार जोशी से तय हुआ था। दुल्हन प्रियंका का इकलौता भाई प्रशांत कुमार तिवारी राजस्थान के बीकानेर में बीएसएफ में मेजर पद पर पदस्थ है। कोरोना महामारी के कारण फौजी भाई को छुट्टी नहीं मिली और वह बहन के विवाह में शामिल होने नहीं पहुंच पाया। भाई के न पहुंचने पर बहन शादी में उदास नहीं हो। ऐसे में देवास के बीएनपी थाने के टीआई तारेश कुमार सोनी को यह बात बताई और कहा कि वे उनकी तरफ से उसकी बहन की शादी में शिरकत होकर उसे भाई का आशीर्वाद प्रदान करें।
इस पर टीआई तारेश कुमार सोनी अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ भाई का फर्ज अदा करने प्रियंका की शादी में पहुंचे और उसे आशीर्वाद दिया। दुल्हन प्रियंका तिवारी, पिता प्रमोद तिवारी,माता पुष्पा तिवारी और दूल्हा अमृत कुमार जोशी ने विवाह समारोह में शामिल होने आए बीएनपी टीआई सहित पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। बता दें कि लॉकडाउन के चलते यह शादी चंद मेहमानों की मौजदूगी में बेहद सादगी से सम्पन्न हुई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications