MP: दिल्ली से इंदौर आ रही बस रास्ते में पलटी, एक की मौत, कई घायल
मध्यप्रदेश के आगर जिले से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां आगर-मालवा जिले में दिल्ली से इंदौर जा रही बस पलट गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए और 1 बच्ची की मौत गई।
हादसा सुसनेर के किटखेड़ी बिजली ग्रीड के पास हुआ, जहां इस हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम बुधवार की सुबह 7 बजे हुआ, जब उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित किटखेड़ी जोड़ पर बिजली ग्रीड के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से इंदौर की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर के पलटी खा गई। इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए व 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था, जिसने देखा वो सहम गया। दुर्घटना में मृत बच्ची बस में बुरी तरह दब गई थी, जिसे निकालने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई। घटना की जानकारी लगते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से पुराना बस स्टेण्ड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
अधिकारियों ने बताया कि, दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा सभी घायलों का इलाज कर वार्ड में भर्ती किया गया है। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व एसपी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। यहां पर वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा बेहद दर्दनाक था, जहां इस हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन से अतिक्रमण ध्वस्त, अब इस कॉलोनी पर होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications