जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट: 5 हजार फीट की ऊंचाई पर ऐसा था माहौल, यात्रियों ने बताई खौफ की दास्तां
नई दिल्ली, 02 जुलाई। आज सुबह दिल्ली से जबलपुर आ रहे स्पाइसजेट के विमान SG2962 में उड़ान भरते ही अचानक चिंगारिया निकलने लगी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद तत्काल विमान की दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के बाद ही विमान से धुआं और चिंगरिया निकलने लगी। फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर आ रही थी, जिसमे करीब 50 से अधिक यात्री थे।

इस बारे में स्पाइस जेट के प्रवक्ता की तरफ से भी पुष्टि की गई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह एक स्पाइसजेट विमान SG2962 दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरी ही थी कि उसमें घुआं उठने लगा। इसके बाद फ्लाइट की दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।विमान में सफर कर रहे यात्रियों के मुताबिक तकरीबन 6:15 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए स्पाइस जेट का विमान उड़ान भरा।
विमान को उड़े 15 मिनट ही हुए थे कि प्लेन में अचानक से ही चिंगारी निकली और धुआं-धुआं हो गया। ए.सी बन्द हो जाने से सभी यात्री परेशान होने लगे, कोई मैगजीन से तो कोई कपड़े से हवा कर रहा था। तो कोई अपने बच्चे को चुप करा रहा था। यात्रियों को लगा कि आज उनके जिंदगी का आखिरी दिन है। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से सभी की जान बच गई।
वहीं, स्पाइसजेट अथॉरिटी की तरफ से अभी तक घटना की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात जरूर कही है।












Click it and Unblock the Notifications