Sagar News: दीपावली के दूसरे दिन आतिशबाजी की चिंगारी से पाइप गोदाम में भड़की आग
Diwaliके दूसरे दिन बच्चों द्वारा सड़क पर की जा रही आतिबाजी के कारण एक पाइप गोदाम में आग भड़क गई। खुले आसमान के नीचे बाउंड्री के अंदर बने गोदाम में पाइप, केबल सहित प्लास्टिक का लाखों का सामान रखा हुआ था, जिस कारण तेजी से आग ने विकराल रुप ले लिया।

मप्र के सागर में मंगलवार दोपहर एक प्लास्टिक पाइप गोदाम में आग लग गई। महज चंद मिनटों में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिस इलाके में यह गोदाम मौजूद है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। गोदाम के आसपास रहवासी इलाका भी है। पाइप और केबल के बंडलों में आग लगने से कई किलोमीटर दूर से धुंआ उठता दिख रहा था। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। बाद में निगम की फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

तिलकगंज इलाके में खुली गोदाम के आसपास रहवासी इलाका
दिवाली के दूसरे दिन मप्र सागर के तिलकगंज इलाके में स्थित एक पाइप गोदाम में आग लग गई, जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। व्यावसायिक और रहवासी इलाके में स्थित खुली गोदाम में आग लगने से आसपास के रहवासी दशहत में आ गए। इलाके में आसपास और भी अन्य गोदाम है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि तिलक गंज इलाके के एमएस गार्डन के पास यह शहर के नेमा परिवार के प्रतिष्ठान की गोदाम है। यहां पाइप में आग लगने से भीषण लपटें उठी इसके बाद दूर.दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। फिलहाल यह आग कैसे लगी है ? इसकी स्पष्ट वजह कोई नहीं बता पा रहा है। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसर अतिशबाजी की चिंगारी के कारण प्लास्टिक के पाइव व केबल आदि में आग लग गई होगी। आग को बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की जिसके चलते आग पर जल्द काबू पाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications