MP News: भांडेर SDM को आंदोलनकारी महिला ने जड़ दिया थप्पड़, भूख हड़ताल बंद करने से थी आहत
Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने की खबर है। उन्हें आंदोलनकारी महिला ने थप्पड़ मारा है। यह घटना भांडेर में भूख हड़ताल के दौरान हुई है।
एसडीएम नीरज शर्मा के साथ झूमा झटकी और थप्पड़ लगने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना का वीडियो मंगलवार देर रात सामने आया है। भांडेर एसडीओपी का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा जाएगी।

जानकारी के मुताबिक दतिया की तहसील की भांडेर में अनुसूचित जाति का दर्जा माँगने एवं जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की माँग को लेकर यह एक सप्ताह से यह आंदोलनकारी तहसील कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे है।
जिसमें पुरुष के साथ साथ महिलाएँ भी भूख हड़ताल कर रही है और इसी को लेकर पुलिस इन्हें हटाने पहुँची तो आंदोलनक़ारी और पुलिस ने झड़प हुई है।
बीती रात भांडेर में तहसील के सामने धरने पर बैठे प्रजापति समाज द्वारा उत्पात का मामला सामने आया है। समाज जाति प्रमाण पत्र को लेकर करीब 10 दिन से बिना परमिशन के धरने पर बैठे थे। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें लगातार धरना बंद करने की चेतावनी दे रहा था।इस दौरान लोग बिना परमिशन के अवैध कनेक्शन लिए थे।
मंगलवार को देर रात पुलिस और प्रशासन आंदोलनकारियों को समझाने ने पहुंचा, तो इस दौरान दोनो में झड़प हो गई।आंदोलन कारियो में इस दौरान भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा से झूमा झटकी कर दी और पीछे से एक महिला ने थप्पड़ मार दिया। मौके पर पहुंचे भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बीच बचाव कराया।
इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारियों अवैध बिजली कनेक्शन को काटा और टेंट वाला अपना टेंट लेकर चला गया।एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications