Damoh: पत्नी को बचाने तेंदुए से भिड़ गया बुजुर्ग संतु, पंजों को पकड़कर किया संघर्ष, डरकर भागा तेंदुआ
दमोह जिले के मड़ियादो के तीन गांवों में बीते दो दिन से तेंदुए का खौफ बना हुआ है। तेंदुए ने रात से लेकर दूसरे दिन दोपहर तक अलग—अलग गांवों में लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। 15 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दमोह जिले के मड़ियादों के गांव में एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर बुजुर्ग संतु पहुंचा और पत्नी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। संतु ने तेंदुए के पैर पकड़कर उसे पत्नी से दूर किया तो तेंदुए ने संतु पर हमला कर दिया। संतु ने तेंदुए से मुकाबला किया तो उसका जोर देखकर वह वह भाग खड़ा हुआ। बता दें कि मड़ियादो इलाके तीन गांवों में तेंदुए के हमले में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के तीन गांव पाठा, इमलिया व दर्राटोला गांव में हिसंक वन्य प्राणी के हमले में 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल हटा व दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण जहां तेंदुआ द्वारा हमला करना बता रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी किसी अन्य हिंसक जानवर का हमला बता रहे हैं। इधर घायलों में संतू बंसल, पानबाई, भगवती बंसल निवासी ग्राम पाठा, कमलारानी सरस्वती, पानबाई, श्यामलाल, दशरथ आदिवासी, निवासाी इमलिया व गोरीबाई आदिवासी मड़ियादो दर्राटोला शामिल हैं। घटना में घायल ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ ने पहले गाय पर हमला किया, गाय की चित्कार सुनकर लोग उठे तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। पाठा गांव में बीती रात हमला करते हुए तेंदुआ इमलिया व दर्रागांव में पहुंचकर दोपहर तक हमला करता रहा, जहां घरों के बाहर सो रही युवती, महिलाओं पर भी हमला किया। तेंदुए के हमले में घायलों को मड़ियादो और हटा सिविल अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video

पत्नी को बचाने तेंदुए से भिड़ गया बुजुर्ग
मड़ियादो के पाठा गांव के घायल संतु बंसल ने बताया कि तेंदुआ अचानक उनकी पत्नी के ऊपर झपट पड़ा। पत्नी की आवाज सुनी, संतु बचाने दौड़ा और तेंदुए से जाकर भिड़ गया। तेंदुआ पत्नी को छोड़ संतु पर झपट पड़ा। संतु ने उसके दोनों पंजों को पकड़कर उसे हटाने का प्रयास किया, इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। इसके बाद तेंदुआ उसे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बाद में उसने गांव वालों और अन्य लोगों की मदद से पत्नी और अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। संतु का हाथ भी जख्मी हैं। शरीर में कई जगह चोटें लगी हैं।
गर्मी शुरु होते ही बस्तियों की तरफ भागते हैं वन्यप्राणी
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गर्मी का सीजन आते ही जंगलों में जलस्रोत सूखने लगते हैं। वहीं जंगलों में यदि आगजनी की घटनाएं हों तो वन्य प्राणी जंगल से सटे गांवों व बस्तियों का रूख कर लेते हैं। वन्य जीव इधर से उधर भागने लगते हैं। इसी दौरान वे रहवासी क्षेत्रों में मवेशियों और बीच में आने वाले इंसानों पर हमला कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications