लुटेरी गैंगः छतरपुर-दमोह शॉर्टकट भाई-बहन को पड़ा भारी, नकदी-जेवर के बाद अस्मत भी लूट ली

दमोह के मड़ियादो के जंगली शॉर्टकट रास्ते में बाइक पर छतरपुर से दमोह आ रहे भाई-बहन को रोककर लूट, मारपीट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। गर्मी शुरू होते ही इस रास्ते पर लुटेरी गैंग सक्रिय हो जाती हैं।

जंगल में लुटेरी गैंग ने भाई-बहन को लूटा, भाई को बेहोश कर बहन की अस्मत लूटी

दमोह जिले के मड़ियादो में बीती रोज छतरपुर से बाइक पर सवार होकर लौट रहे भाई-बहन को बीच जंगल में रोककर भाई के साथ बेहरमी से पिटाई व बहन के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ितों के अनुसार लुटेरी गैंग में पांच युवा शामिल थे, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। घटना की रिपोर्ट रजपुरा थाना में दर्ज कराई गई है। दोनों भाई-बहन को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 23 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ बाइक से छतरपुर से अपने गांव आ रही थी। शाम करीबन 07.30 बजे थाना रजपुरा के अन्तर्गत जांगूपुरा गौशाला के आगे के पास पांच अज्ञात लोगों ने दो मोटर साइकिले बीच सड़क पर खडी कर रास्ता रोक लिया। जिन में एक महिला भी थी। उक्त लोगों में से एक व्यक्ति बका जैसा हथियार भी लिया हुआ था। जिनके द्वारा पीड़ित का मंगलसूत्र, सोने की चैन, कंगन, 3500 रुपए व एक मोबाइल लूट लिया गया। साथ ही पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया गया। बाद में पीड़ित युवती को आरोपी महिला व उसके दो साथी जंगल में ले गए जहां हाथ-पैर पकड़ कर एक आरोपी द्वारा उसकी अस्मत लूटने की घटना को अंजाम दिया। रजपुरा थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मामले में स्पेशल टीमें गठित कर आरोपियों की सर्चिंग प्रारंभ करा दी है।

जंगल में लुटेरी गैंग ने भाई-बहन को लूटा, भाई को बेहोश कर बहन की अस्मत लूटी

Recommended Video

    दमोह: रास्ता रोककर डकैती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात, जांच में जुटी पुलिस

    छतरपुर के लिए शार्टकट रास्ता
    रजपुरा थाना क्षेत्र के जंगल से छतरपुर जाने के लिए शार्टकट रास्ता है। किशनगढ़ के जंगलों से होते हुए बड़े जटाशंकर के बाद छतरपुर जिले में प्रवेश कर जाते हैं। हटा, पटेरा, दमोह व जबेरा क्षेत्र के लोग बड़े जटाशंकर क्षेत्र से निकले शार्टकट रास्ता का इस्तेमाल करते हैं। यहां से लोग बागेश्वरधाम भी अधिक संख्या में बाइकों से ही जाते हैं। यहां से बाइकों पर लोगों की आवाजाही को देखते हुए लुटेरी गैंग ने घटना को अंजाम दिया है।

    गर्मिंयों में बाइक सवार बनते हैं निशाना
    दमोह जिले के ग्रामीण इलाकों में अंधकार गहराते या भरी दोपहर में बाइक सवार लुटेरी गैंगों के निशानों पर आ जाते हैं। रजपुरा थाना क्षेत्र बीहड़ जंगली क्षेत्र छतरपुर के किशनगढ़ व पन्ना टाइगर बफर जोन के अंतर्गत है। यह इलाका पूर्व में डकैत प्रभावित क्षेत्र रहा है, जिससे इस जंगल का लिंक चित्रकूट कर्वी व यूपी तक फैला हुआ है। लुटेरी गैंग द्वारा अपनी दहशत फैलाने के लिए भाई से बेरहम पिटाई व बहन के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें हटा व बटियागढ़ क्षेत्र के साथ पूर्व में तेन्दूखेड़ा क्षेत्र में लूट की वारदातें पहले भी सामने आती रही हैं।

    स्पेशल टीमें बनाकर आरोपियों की सर्चिंग कराई जा रही है
    भाई-बहन के साथ लूट व दुष्कर्म की घटना के जंगल के रास्ते पर अंजाम दिया गया है। मामला काफी गंभीर है। विशेष टीमें बनाकर आरोपियों की सर्चिंग कराई जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों को सलाखों के पीछे डालकर सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
    - राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, दमोह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+