Damoh: किशोर न्याय बोर्ड परिसर में 'मुर्गे' पर विवाद, पकाने से रोका तो जहरीला सांप छोड़ने की धमकी
दमोह में सरकारी परिसर में मुर्गा पकाने पर विवाद हो गया। नाथ समुदाय के कुछ लोग किशोर न्याय बोर्ड परिसर में मुर्गा पका रहे थे, कर्मचारियों ने रोका तो विवाद खड़ा हो गया। विवाद बड़ा तो मामला थाने तक पहुंच गया।

दमोह किशोर न्याय बोर्ड के परिसर में नाथ समुदाय के कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया। वे यहां चूल्हा बनाकर खुलेआम मुर्गा भूनने लगे थे। इसकी बदबू कार्यालय की खिड़की से होते हुए अंदर पहुंच गई। बाल कल्याण बोर्ड के सदस्यों व कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति ली तो मुर्गा पकाने वाले धमकाने लगे और कार्यालय में सांप छोड़ने की धमकी देने लगे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते रोज कुछ लोग किशोर न्याय बोर्ड परिसर में बिल्डिंग की खिड़की के नीचे मुर्गा भून रहे थे। बदबू कार्यालय में भर गई और कर्मचारियों ने बाहर आकर मना किया तो मुर्गा पकाने वाले लोग विवाद करने लगे, धमकियां देने लगे। जब विवाद आगे बढ़ा तो वे कार्यालय में जहरीला सांप छोड़ने की बात कहने लगे तो मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया। इस मामले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
Recommended Video
यह है सारा मामला
दरअसल दमोह में सीएम राइज ज्योतिबा फुले स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाए जाने पर नाथ समुदाय के परिवारों ने सरस्वती स्कूल के सामने स्थित किशोर न्याय बोर्ड परिसर में डेरा जमा लिया। वे यहां तंबू लगाकर रहने लगे और मांस पकाने लगे। चूंकी यह समुदाय सांपों को पकड़ने का काम करता है, इसलिए जब विवाद बड़ा तो इसलिए ये सांप छोड़ने की धमकी देने लगे।












Click it and Unblock the Notifications