दमोह: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस, मजबूर पति ठेले पर लेकर पहुंचा अस्पताल

दमोह, 31 अगस्त। सरकारें विकास के बहुत से दावे करती हैं, लेकिन सच्चाई है कि छुपती नहीं है। ऐसी ही प्रशासन की पोल खोलने वाली खबर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक के रनेह गांव से आई है। यहां पर प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को 108 एंबुलेंस सेवा पति के कई बार फोन लगाने के बावजूद भी नहीं मिली तो, मजबूर पति उसे ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंच गया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

Damoh viral video

ये भी पढ़ें- Durg: चुनावी रणनीति पर काम शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, शराबबंदी घोषणा पत्र में होगा शामिल

2 किलोमीटर ठेले से लेकर अस्पताल पहुंचा

2 किलोमीटर ठेले से लेकर अस्पताल पहुंचा

एंबुलेंस नहीं मिलने पर मजबूर पति को दर्द से तड़प रही पत्नी की तकलीफ नहीं देखी गई और वो उसे हाथ ठेले पर लिटाकर 2 km दूर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई। वहां मौजूद स्टाफ ने उसे तीन घंटे बाद आने को कहा।

क्यों नहीं पहुंची एंबुलेंस हो रही है जांच

क्यों नहीं पहुंची एंबुलेंस हो रही है जांच

मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.आर.पी.कोरी, हट्टा दमोह का कहना है कि एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची इसकी जांच की जा रही है। वहीं, महिला को ठेले पर लाने की भी बात पता की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस वक्त महिला को लाया गया, उस वक्त उसकी स्थिति ठीक नहीं थी, बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

इससे पहले भी आ चुके हैं शर्मशार करने वाले वीडियो

इससे पहले भी आ चुके हैं शर्मशार करने वाले वीडियो

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मध्य प्रदेश में इस तरह का मामला आया है। इससे पहले ग्वालियर से एक मामला इसी तरह का आया था। हालांकि, उस मामले में एक बच्चे की मौत हो गई थी, अस्पताल प्रशासन की तरफ से परिजनों को शव वाहन नहीं दिया गया था, जिसके बाद बच्चे का पिता शव वाहन करने के लिए चला गया था और बड़ा भाई, छोटे के शव को लेकर अस्पताल के बाहर बैठा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+