Durg: चुनावी रणनीति पर काम शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, शराबबंदी घोषणा पत्र में होगा शामिल

छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदल दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा के नेता आप सरकार पर कई तरह से बयानबाजी कर आरोप लगाने में लगे हैं। सोमवार को दुर्ग पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण

दुर्ग, 30अगस्त। छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदल दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा के नेता आप सरकार पर कई तरह से बयानबाजी कर आरोप लगाने में लगे हैं। सोमवार को दुर्ग पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार को श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शराब बंदी पर सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल करने कि बात कही।

cg bjp
चुनावी रणनीति के तहत काम शुरू
भाजपा की अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। जिसका ताजा उदाहरण रायपुर में 24 तारीख को प्रदेश व्यापी आंदोलन के रूप में देखने को मिला। वहीं अब भाजपा के वरिष्ठ नेता सीधे सरकार पर बयानी वार कर रहें हैं। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा 2023 में हम प्रदेश में कमल खिलाएंगे।

बेरोजगारी पर उठाया सवाल
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने जन घोषणा पत्र में प्रदेश के 10 लाख बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देना का वादा किया था। रोजगार नहीं देने पर ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। लेकिन प्रदेश के युवा जानना चाहते हैं कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किन किन जिलों में कहां-कहां कितने लोगों को रोजगार दिया है। आज मांग करने पर आन्दोलन करने वालों पर अपराध दर्ज किया जा रहा है।

chhattisgarh bjp

नक्सलवाद पर लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि सरकार आज नक्सली हमले में कमी होने का दावा कर रही है लेकिन आज नक्सली आज प्रदेश के अन्य जिलों में सक्रिय हो रहें हैं, और नक्सली खुलेआम कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार हमारी सरकार है। इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि नक्सलवाद में बढ़ोतरी हुई है। जितने भी मुठभेड़ हो रहे हैं वह फर्जी है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी निशाना साधा की अगर चुटकी बजाते नक्सवाद खत्म हो जाएगा तो केंद्र और राज्य में पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद चुटकी क्यों नही बजाई।

शराबबंदी को घोषणा पत्र में शामिल करेगी बीजेपी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने शराबबंदी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने के लिए गंगाजल उठाकर कसम खाई थी।कांग्रेस सरकार ने गंगाजल का अपमान किया है। गंगाजल का अपमान करने वाले को छत्तीसगढ़ की जनता माफ नहीं करेगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच इसी शराबबंदी के वादे को लेकर जाएंगे और इसे घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। हमारी सरकार आने पर इसका पालन भी करेंगे।

टीएस सिंह देव पर बोले नेता प्रतिपक्ष
प्रदेश सरकार के मंत्री टीएस सिंह देव द्वारा दिए गए बयान पर नारायण चंदेल ने कहा कि आश्चर्यजनक बात है कि सिंहदेव चुनाव घोषणा पत्र के प्रभारी थे और अपनी जिम्मेदारी से वह बच नहीं सकते उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से वादा किया था उनका प्रतिनिधि मंडल मिलने गया था। जिस उन्होंने सरकार की आर्थिक स्थिति की हकीकत बता दी। उन्होने कहा हमारा आग्रह है कि सरकार प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करें । ताकि पूरे प्रदेश की जनता को सही जानकारी पता चल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+