Damoh: शिकारी खुद यहां शिकार हो गया, करंट लगने से गाय-तेंदुआ की मौत
मप्र के दमोह जिले के घोघरा गांव में बिजली का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। रात के अंधेरे में शिकार के चक्कर में तेंदुआ गाय के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आकर उसने भी दम तोड़ दिया।

मप्र के दमोह जिले में बिजली के तार की चपेट में आने से एक तेंदुआ और गाय की मौत हो गई। बीती रात आसमानी बिजली और बारिश के फाल्ट से घोघरा बम्हनी गांव में बिजली के तार जमीन पर आ गिरे। करंट की चपेट में आने से काले रंग की एक गाय ने दम तोड़ दिया। रात के अंधेरे में तेंदुआ गाय के शिकार के लालच में आया और खुद शिकार हो गया। सुबह गांव वालों ने जब घटना देखी तो वन विभाग को सूचना दी थी।

Recommended Video
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार हटा ब्लॉक के कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम घोघरा (बम्हनी) के पास जंगल का है। वन क्षेत्र में मौजूद 11 केवीए बिजली लाइन का तार आंधी-बारिश के कारण रात में टूट गया था। जिसके संपर्क में आने से गाय की मौत हुई थी। आशंका है कि तेंदुआ गाय के पीछे-पीछे यहां शिकार करने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया होगा। सुबह सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों जानवरों का पंचनामा बनाकर पीएम कराया। पूरे मामले से तत्काल वन विभाग ने बिजली विभाग को अवगत कराया था। मामले में जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications