MP News: बीच सड़क पर मगरमच्छ की हरकत देख राहगीर चौंके, Video Viral
मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित सीतामऊ में उस वक्त हैरान कर देने वाला घटनाक्रम देखने मिला, जब बीच सड़क पर लोगों को मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने देर रात मगरमच्छ को देख वन विभाग की टीम को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ दिया।
मध्य प्रदेश के सीतामऊ में इससे पहले लगातार चंबल नदी के आसपास मगरमच्छ दिखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अब सीतामऊ की सड़क पर मगरमच्छ के घूमते दिखने पर लोग चौंक गए। इतना ही नहीं लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना देते हुए, जल्द से जल्द मगरमच्छ पकड़ने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चंबल नदी से सीतामऊ में मगरमच्छ घुस जाने की घटनाक्रम सामने आते रहते हैं, जहां एक बार फिर चंबल नदी से मगरमच्छ बाहर निकल गया, जहां सीतामऊ की सड़क पर मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। वहीं जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, वैसे ही लोगों ने वन विभाग की टीम को मगरमच्छ की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया। सीतामऊ, चंबल नदी के तट पर स्थित है। यही कारण है कि, यहां लगातार बारिश के आसपास मगरमच्छ देखे जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। वहीं चंबल और नर्मदा जैसी नदियां उफान पर हैं। यही कारण है कि, इन नदियों में रहने वाले जलीय जीव-जंतु अब तट पर पहुंचने लगे हैं। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार नदी से निकलकर मगरमच्छ के सड़क पर आ जाने का घटनाक्रम सामने आया था, जहां एक बार फिर अब मगरमच्छ के सड़क पर दिखते ही हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: नशा करते ही लड़की हुई आउट ऑफ कंट्रोल, गलत काम को दिया अंजाम












Click it and Unblock the Notifications