MP Viral Video : चचेरे भाइयों ने बहन के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें, पेड़ से लटकाकर पीटा
अलीराजपुर, 3 जुलाई। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से हर किसी को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती को रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटकाया हुआ है और नीचे खड़े लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं।
Recommended Video
MP Viral Video : चचेरे भाइयों ने बहन के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें, पेड़ से लटकाकर पीटा

वायरल वीडियो एमपी के अलीराजपुर जिले के गांव फुटतालाब का बताया जा रहा है। युवती को पीटने वाले उसके चचेरे भाई हैं। विडंबना यह है कि पेड़ से बंधी युवती को पीटते हुए महिलाएं भी देख रही हैं, मगर कोई उसे बचाने की जमहत नहीं उठा रहीं।
जाने माने पत्रकार ब्रजेश राजपूत ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर करते हुए हैं लिखा है कि ये जंगलीपन कब बंद होगा। एमपी के अलीराजपुर जिले के फुटतालाब गाँव का ये वीभत्स वायरल वीडियो जिसमें चचेरे भाइयों ने बहन को पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications