MP News: मुट्ठी ने खोले राज, जानिए विदिशा में कैसे नाबालिग की आत्महत्या के मामले में बॉयफ्रेंड को मिली जमानत
MP Vidisha News: कहते हैं ना सच को दबाया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। ऐसा एक मामला विदिशा से सामने आए है, जहां पर मृत शरीर ने राज खोल दिया। दरअसल, एक गर्भवती नाबालिग ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी, उसके घर वालों ने आरोप नाबालिग के प्रेमी पर लगाया था।
नाबालिग के घर वालों ने प्रेमी अमित साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित के दबाव बनाने के कारण उनकी लड़की ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर की नजर नाबालिग लड़की की मुट्ठी पर पड़ी। हथेली पर लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका भाई है।

इस साक्षय के आधार पर आरोपी अमित साहू को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। दरअसल, आरोपी अमित की तरफ से कोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग लड़की और उसके बीच प्रेम संबंध थे। जब दोनों के संबंधों की खबर परिजनों को लगी तो, लड़की के भाई ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी कारण नाबालिग ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था। हाई कोर्ट की जस्टिस सुनीता यादव ने 10 जून 2024 से जेल में बंद अमित साहू को जमानत दे दी।
वकील समीर श्रीवास्तव ने कोर्ट में ये दलील पेश की
इस मामले में आरोपी के वकील समीर श्रीवास्तव ने कोर्ट में नाबालिग की मां की कहानी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मां ने 4 जून की रात को अमित के घर आने और शादी के लिए दबाव बनाने का जो दावा किया है, वो सही नहीं है। इसके अलावा, नाबालिग की छोटी बहन ने भी इस घटना को नकारा है, यह बताकर कि अमित उस रात घर पर नहीं आया था।
हालांकि, उसने यह स्वीकार किया कि उसकी बड़ी बहन के पास एक की-पैड वाला फोन था, जिसे अमित ने दिया था। इस बिंदु से यह संकेत मिलता है कि अमित की मौजूदगी या संचार का कोई संबंध जरूर था, लेकिन यह घटना की गंभीरता और उसके प्रभाव पर सवाल उठाता है।म
मौत हो जाने से बंध गई मुट्ठी, इसलिए नहीं पढ़ पाए परिजन
नाबालिग की मौत हो जाने से उसकी मुट्ठी बंध गई थी, इसलिए परिवार वाले ये पढ़ नहीं पाए। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने ये मुट्ठी खोली और राज खुल गए। हथेली पर ये लिखा था... मैं हीनू (भाई का परिवर्तित नाम) के कारण मर रही हूं। मैं नहीं मरती, हीनू ने मारा है। सुशील (दूसरे भाई का परिवर्तित नाम) मेरा भाई, उसे कुछ मत करना।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications