KISS करके इलाज करने वाला बाबा की कोरोना से मौत, जाते-जाते 29 भक्तों को भी कर गया कोरोना पॉजिटिव

रतलाम। पूरी दुनिया भले ही कोरोना वायरस का इलाज में ढूंढ़ने में जुटी हो, मध्य प्रदेश का यह बाबा दावा करता था कि ये जिसके भी हाथ चूम ले। उसका कोरोना वायरस कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह बात अलग है कि अपने झाड़ फूंक में कोरोना जैसी बीमारी दूर करने की ताकत बताने वाला यह बाबा खुद कोरोना की चपेट में आकर मर गया। जाते-जाते अपने 29 भक्तों को भी कोरोना से संक्रमित कर ​गया।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Ratlam में तांत्रिक की Corona से मौत, संपर्क में आए 23 लोग Positive | वनइंडिया हिंदी
    रतलाम के रहने वाले हैं बाबा

    रतलाम के रहने वाले हैं बाबा

    मामला रतलाम के नयापुरा का है। यहां रहने वाले बाबा अनवर शाह झाड़ फूंक से कोरोना ठीक करने का दावा किया करते थे। खुद बाबा अनवर शाह की 4 जून को कोरोना से मौत हो गई। रतलाम प्रशासन ने जब बाबा की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तलाशी तो कई लोगों के नाम सामने आए जो लगातार बाबा के संपर्क में थे।

     रतलाम में कोरोना के 85 केस

    रतलाम में कोरोना के 85 केस

    इस लिस्ट में कई सफेदपोश लोग भी शामिल हैं, जो अब सकते में हैं। बाबा के 21 से ज्यादा भक्त संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने फौरन एहतियात बरतते हुए झाड़ फूंक करने वाले दो दर्जन से ज्यादा बाबाओं को फौरन क्वारंटाइन कर दिया है। बता दें कि रतलाम में कॉरोना के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 85 तक पहुंच गया है। इनमें बड़ी संख्या झाड़-फूंक करने वाले ऐसे बाबाओं के भक्तों की है। यह आंकड़ा अब बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सिटी एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने जनता से ऐसे बाबाओं से दूर रहने की अपील की है।

     झाड़ फूंककर पिलाते थे पानी

    झाड़ फूंककर पिलाते थे पानी

    62 वर्षीय अनवर शाह झाड़-फूंक कर इलाज और तमाम समस्याओं से निजात का दावा करते थे। वो अपने भक्तों को फूंककर पानी पिलाते थे और भक्त उनका हाथ चूमते थे। बाबा खुद कब और कैसे कोरोना संक्रमित हो गए किसी को पता ही नहीं चला। उनके साथ-साथ उनके भक्तों में भी कोरोना फैल गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+