कोरोना: बूस्‍टर डोज लगने के बाद भी लैब टेक्‍नीशि‍यन संक्रम‍ित, फ्लू ओपीडी में थी तैनाती

सागर, 23 जून। मप्र के सागर स्‍थ‍ित बुंदेलखंड मेड‍िकल कॉलेज का स्‍टाफ भी अब कोरोना की चपेट में आने लगा है। यहां फ्लू ओपीडी में पदस्‍थ एक लैब टेक्‍नीशि‍यन कोरोना मरीजों के सैंपल लेते-लेते खुद संक्रम‍ित हो गया। सागर में बीते द‍िनों कोरोना के 9 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना की शुरूआत से अभी तक करीब 23 हजार 476 पॉजीट‍िव मामले सामने आ चुके हैं।

लैब टेक्‍नीशि‍यन संक्रम‍ित

बुंदेलखंड मेड‍िकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से म‍िली जानकारी अनुसार बीते रोज बीएमसी की फ्लू ओपीडी में पदस्‍थ लैब टेक्‍नीशयन को बुखार अन्‍य लक्षणों के कारण कोरोना का सैंपल कराया गया था, उसका सैंपल पॉजीट‍िव आया है। उसे क्‍वारेंटीन कराया गया है। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे सभी लक्षण उसमें हैं। इसके अलावा दूसरा पॉजीट‍िव केस दुर्गानगर से आया है, ज‍िसमें 22 वर्षीय युवक पॉजीट‍िव न‍िकला है। दोनों मामलों में सबसे अहम बात टेक्‍नीश‍ियन को कोरोना वैक्‍सीन के बूस्‍टर डोज लगने के बाद संक्रम‍ित हुए तो दुर्गानगर न‍िवासी युवक की कोई ट्रेवल हिस्‍ट्री सामने है।

धीरे-धीरे बढ रहे केस
बुंदेलखंड इलाके में अब धीरे-धीरे कोरोना के केस बढने लगे हैं। बीते छह द‍िन में छह केस तो इस महीने में 9 केस दर्ज हुए हैं। कोरोना की शुरूआत से अभी तक 26 हजार 476 कोरोना पॉजीट‍िव सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+