GIS 2025 को लेकर पुणे में निवेशकों से संवाद, सीएम मोहन ने कहा-हम उद्योग क्रांति की तरफ बढ़ रहे है

Madhya Pradesh News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी को पुणें में आयोजित हुए इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। सभी क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स" समिट यानी जीआईएस 2025 के लिए उन्होंने निवेशकों को आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि GIS MP 2025 के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार और आप सभी निवेशकों एवं उद्योगपतियों से भविष्य में संबंध और अधिक मजबूत होंगे। वर्तमान के समय में बजार के क्षेत्र में देश और प्रदेश में संभावना बढ़ती दिख रही है। प्रदेश में वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा कि एमपी राज्य अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र के रूप में उभर रहा है।

Mohan Yadav

उन्होंने कहा कि हम उद्योग क्रांति की तरफ बढ़ रहे है। पीथमपुर के बाद अब मंडीदीप भी आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में अलग- अलग इन्वेस्टर्स समिट कर हम उद्योग क्रांति की तरफ बढ़ रहे है। मैं आपको निमंत्रण देने के लिए आया हूं। छोटे-छोटे स्थान पर जब इन्वेस्टर्स समिट होती थी तो हमे इंदौर में अच्छे मौके मिलते थे। आप सबके प्रयास से बदलते दौर में मध्यप्रदेश बहुत अलग प्रकार की स्थिती में पहुंच गया है। पिछले समय की कल्पना करे तो आज हमारे लिए इंदौर ग्लोबल रुप से अलग महत्व रखता है। यहां बहुत संभावनाएं है। स्वच्छता की बात करे तो पूरे देश में 7 बार से हम नंबर वन है। इंदौर एक प्रकार की स्वच्छता की राजधानी भी है और व्यवसाय की राजधानी भी है। इंदौर के बाद पीथमपुर और अब तो मंडीदीप भी औद्योगिक क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है।

सीएम ने कहा हम सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: के भाव के अनुसार अन्य प्रदेशों और देशों से आने वाले उद्योगों का स्वागत और सबके कल्याण एवं प्रगति की कामना करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आईटी,सहित सभी क्षेत्रों में विकास के लिए हमने आकर्षक नीतियां विकसित की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि MP का महाराष्ट्र से दिल का रिश्ता है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का ऐतिहासिक आत्मीय संबंध रहा है।

इसके बारे में सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा आज पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 'Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh' में उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन एवं राउंड टेबल मीटिंग में 'Future Ready Madhya Pradesh' सेशन में निवेश पर सार्थक संवाद किया एवं प्रदेश में व्यापार एवं निवेश की अपार संभावनाओं से भी अवगत कराया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी में कानून-व्यवस्था बेहतरीन है। यहां आप कभी भी, कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। आपकी जरूरतें पूरी करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+