कांग्रेस ने भ्रम फैलाया कि भाजपा 400 सीटें जीत जाएगी तो संविधान बदल देगी- भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के चंदला और पन्ना विधानसभा के मतदाता और कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता का अपार विश्वास है।

देश की जनता ने विश्वास व्यक्त करते हुए ही लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा को जिताकर श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम फैलाया कि भाजपा 400 सीटें जीत गई तो संविधान बदल देगी। मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस और विपक्षी दलों की झूठ, छल-कपट की राजनीति को नकार दिया है।

Congress will change the Constitution if it wins 400 seats BJP MP Vishnudutt Sharma

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने चंदला, पन्ना एवं राजनगर विधानसभा के कई गांवों में पहुंचकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। चंदला में आयोजित समारोह में प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार और पन्ना में आयोजित समारोह को पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

चंदला के हर गांव में सड़क व पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा सरकार के प्रति जनता का इतना विश्वास है कि चंदला विधानसभा के एक बूथ पर भाजपा को 95 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। इसी विश्वास को सम्मान देने के लिए मैं मतदाताओं का अभिनंदन कर रहा हूं। 95 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम किया है, इसलिए उनका भी अभिनंदन किया जा रहा है। चंदला विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़क और पीने के पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। चंदला क्षेत्र विकास में किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहेगा। आप लोगों ने मुझ पर और भाजपा पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसका पूरा सम्मान रखा जाएगा।

झूठ व छल-कपट की राजनीति करने वालों को जनता ने सबक सिखाया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने देशभर में झूठ, छल-कपट की राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से छल-कपट की राजनीति करती आ रही है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सबसे बड़ा झूठ बोला है कि भाजपा अगर 400 सीटों पर विजयी हो जाएगी तो संविधान बदल देगी। लेकिन मैं मध्यप्रदेश की जनता का हृदय से धन्यवाद देता हूं कि यहां की जनता ने कांग्रेस की छल-कपट की राजनीति को सफल नहीं होने दिया और श्री नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई है। मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस की झूठ व छल-कपट की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है, लेकिन अभी भी कांग्रेस भ्रम फैलाने से बाज नहीं आ रही है। मध्यप्रदेश की जनता आगे भी कांग्रेस को इसी तरह से सबक सिखाएगी।

हर व्यक्ति का विश्वास जीतने का कार्य करेगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र सहित मध्यप्रदेश में जिन बूथों पर भाजपा को जीत नहीं मिली है, उन बूथों की संख्या बहुत कम है। जिन बूथों पर भाजप को विजय नहीं मिली है, उन बूथों की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य पर कार्य करते हैं। जिन लोगों ने इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को मतदान नहीं किया उनका उनके क्षेत्र में विकास के सभी कार्य किए जाएंगे और भाजपा उन मतदाताओं का भी विश्वास जीतने का कार्य करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+