बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन को लेकर BJP ने किया पलटवार, कांग्रेस पर लगाया महिलाओं को गंदी नजर से देखने का आरोप
रतलाम में आयोजित महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस के गंभीर आरोपों के बाद बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है।

Madhya pradesh News: मध्य प्रदेश के रतलाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने 'गंगा जल' छिड़का। आरोप है कि महिला प्रतिभागियों ने बजरंग बली की मूर्ति के सामने स्टेज पर वॉक किया और पोज दिए। मामला राजनीतिक इसलिए हो गया क्योंकि यह प्रतियोगिता रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा आयोजित कराई गई। कांग्रेस के आरोपों पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार
दरअसल, 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 4 और 5 मार्च को आयोजित की गई थी और इसमें महिला बॉडीबिल्डर ने हनुमान जी की छवि के सामने पोज दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी का जमकर घेराव किया। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के अनुसार, आयोजन समिति में शहर के बीजेपी मेयर प्रह्लाद पटेल और संरक्षक विधायक चैतन्य शामिल रहे।
महिलाओं को गंदी नजरों से देखते हैं कांग्रेसी- हितेश बाजपेयी
राज्य भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने पलटवार करते हुए दावा किया कि, कांग्रेस महिलाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते नहीं देखना चाहती, जबकि कुछ कार्यक्रम आयोजकों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा गया। अपने वीडियो बयान में बाजपेयी ने कहा कि, 'कांग्रेसी महिलाओं को कुश्ती, जिमनास्टिक या तैराकी में भाग लेते हुए नहीं देख सकते, क्योंकि यह देखकर उनके अंदर का शैतान जाग जाता है। वे खेल के मैदान में महिलाओं को गंदी नजरों से देखते हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?'
Recommended Video
5 मार्च को हुई थी प्रतियोगिता
जानकारी के मुताबिक 5 मार्च को हुई यह प्रतियोगिता अब विवादों में आ गई है। बता दें कि इस कम्पटीशन का आयोजन रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता वाली समिति ने करवाया था। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।












Click it and Unblock the Notifications