MP: हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बिकिनी पहने महिलाओं ने किया रैंप वॉक , Video वायरल होने के बाद मचा बवाल
मध्य प्रदेश के रतलाम में हनुमानजी की मूर्ति के सामने महिला बॉडीबिल्डर्स का रैंप वॉक करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद कांग्रेस सहित हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है।

MP Female Bodybuilders Competition: बॉडी बिल्डिंग का क्रेज अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश में महिलाओं का बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन करवाया गया, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। इस कम्पटीशन में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बॉडी बिल्डर लड़कियों ने बिकिनी पहनकर रैंप वॉक किया, जिसके बाद अब मामला गर्माता आ रहा है।
हनुमान की मूर्ति के सामने रैंप वॉक-डांस
जैसा की सबको मालूम है कि बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट अपनी बॉडी दिखाने के लिए कम कपड़े पहनते हैं और पोज करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम में उस वक्त बवाल मच गया, जब नेशनल बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में महिला प्रतिभागियों ने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने टू-पीस बिकिनी पहनकर रैंप वॉक और डांस किया।
कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर हो गई है। इसी के साथ हिंदू संगठनों ने भी इस घटना पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने हनुमानजी की मूर्ति के सामने डांस और छोटे कपड़े पहनने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- "रतलाम महापौर के मुख्य आतिथ्य में भगवान हनुमान जी की मूर्ति रखकर अश्लील प्रदर्शन वह भी मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के मौके पर। सनातन संस्कृति को बेचखाने वाले इस नेता पर क्या कार्यवाही होगी शिवराज जी?"
लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
जानकारी के मुताबिक 5 मार्च को हुई यह प्रतियोगिता अब विवादों में आ गई है। बता दें कि इस कम्पटीशन का आयोजन रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता वाली समिति ने करवाया था। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।












Click it and Unblock the Notifications