कांग्रेस ने देश का बंटवारा करके देश को किया कलंकित, सीएम मोहन यादव ने पंजाब के जालंधर दिया बड़ा बयान

Lok sabha election 2024; मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जालंधर नार्थ विधानसभा के किला मोहल्ला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म और हमारे श्रद्धा के केंद्रों पर हमेशा से हमले होते रहे हैं। कांग्रेस ने देश का बंटवारा करके देश को कलंकित करने का काम किया है। ये चुनाव देश को गौरवान्वित करने के लिए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले पत्रकार वार्ता को संबोधित कर गणमान्य नागरिकों से संवाद भी किया।

कांग्रेस ने किया था देश को कलंकित

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस ने देश का बंटवारा करवाया। कश्मीर में धारा-370 लागू की। इससे बड़ा महापाप कांग्रेस ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाकर किया है और अब तक वहां पर दर्शन करने के लिए भी नहीं गए हैं। कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन वे देश से गरीब नहीं हटा पाए और अब राहुल गांधी कह रहे हैं कि इस बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाया तो वे देश से गरीब हटा देंगे। इस बार चुनाव की इस बेला में एक नया इतिहास बनने वाला है।

Congress tarnished the country by dividing it CM Mohan Yadav gave statement in Jalandhar Punjab

जो अंदर से खोखले हैं वे बाहर क्या बोलेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र को भी मजाक बना दिया है। एक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल हो गई है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा। अब वे फिर से जेल यात्रा पर जाने वाले हैं। जो अंदर से खोखले हैं वह बाहर क्या बोलेंगे। दिल्ली में सभी लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पंजाब वीरों और वीरांगनाओं की धरती है। अपने बलिदान के बड़े से बड़े उदाहरण पंजाब से मिलते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आजादी के बाद जो विकास 70 वर्षों में नहीं हुआ वह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। अतीत की गलतियों को दुरुस्त करते हुए भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने दुश्मनों को घर में घुसकर मारा है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है। कांग्रेस के एक परिवार की पांच पीढ़ियां प्रधानमंत्री बनी, लेकिन भाजपा ने एक गरीब को प्रधानमंत्री एक मजदूर किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+