आंख में लगी गुलाब की पंखुडी, फ‍िर फूलों से बचते नजर आए कमल नाथ..! पढ‍िए क्‍या है मामला

सागर, 26 जून। मप्र के सागर में कमल नाथ रोड-शो के दौरान फूलों की बार‍िश से असहज नजर आए, जगह-जगह उन पर बरस रहे फूलों से वे खुद को बचाते नजर आ रहे थे। चेहरे पर आहत के भाव भी साफ द‍िख रहे थे। दरअसल सागर में कमल नाथ का रोड-शो जैसे ही प्रारंभ हुआ उत्‍साह में कार्यकर्ताओं ने उन पर गुलाब के फूलों की बार‍िश कर दी। गुलाब की एक पंखुडी कमलनाथ की आंख में जा लगी, ज‍िससे उन्‍हें परेशानी हो गई। रास्‍ते में जहां कहीं भी फूल बरसते कमलनाथ कभी हाथों से तो कभी बांहों से अपने चेहरे को बचाते रहे। कभी उनके न‍िजी सुरक्षागार्ड तो कभी कांग्रेस प्रत्‍याशी और नेता फूलों से उनके चेहरे को बचाते द‍िख रहे थे।

कमलनाथ की आंख में लगा फूल तो वे दर्द से तडप उठे

नगरीय न‍िकाय चुनाव के दौरान सागर में कांग्रेस के बडे नेता का पहला कार्यक्रम हुआ है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ रव‍िवार सुबह तय समय से करीब 15 म‍िनट पहले ही सागर पहुंच गए। उन्‍होंने सागर में धर्मश्री स्‍थ‍ित बालाजी मंद‍िर में पूजा-पाठ कर हनुमानजी को प्रणाम कर आर्शीवाद ल‍िया, इसके बाद उनक काफ‍िला पहाडी के नीचे बने कांग्रेस प्रत्‍याशी के बंगले पर पहुंचा, जहां वे मीड‍िया से रूबरू हुए। इसके बाद धर्मश्री से ही खुली जीप में सवार होकर वे रोड-शो कर जनता से कांग्रेस प्रत्‍याशी के पक्ष में वोट मांगने न‍िकल पडे। शहर में जगह-जगह कमलनाथ के स्‍वागत में मंच लगाए गए थे। कमल नाथ के रोड-शो से कांग्रेस में लंबे समय बाद ऊर्जा नजर आ रही है।

फूलों से खुद की आंखों को इस तरह बचाते रहे कमलनाथ

कमल नाथ का रोड शो धर्मश्री से प्रारंभ होकर, काकागंज, केशवगंज, इतवारा बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली रोड, तीनबत्‍ती, कटरा बाजार, गुजराती बाजार, राधा त‍िराहा होते हुए भगवानगंज पहुंचकर समापन हुआ।

फूलों से खुद की आंखों को इस तरह बचाते रहे कमलनाथ

16 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है
ड्राइवर को जल्‍दी चलने का इशारा करते हुए कमलनाथ

कमलनाथ ने सागर में कहा कि मप्र में आगामी 16 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हम सब म‍िलकर सागर के व‍िकास का नया इत‍िहास बनाएंगे। सागर में प‍िछडेपन और रोजगार को लेकर उन्‍होंने कहा कि सागर का बच्‍चा न शहर लायक हुआ और न ही गांव के लायक बचा। उन्‍होंने श‍िवराज सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये क‍िस बात पर वोट मांगते हैं, इनकी चालाकी, नौटंकी, कलाकारी, झूठ की राजनीत‍ि जनता सब समझ रही है, चुनावों में इनको सबक स‍िखाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+