मध्यप्रदेश में दो कांस्टेबल को बेरहमी से पीटने के मामले में सामने आया कांग्रेस विधायक के बेटे का नाम

मुरैना। प्रदेश के धौलपुर इलाके में बीते मंगलवार को दो कांस्टेबलों को बेरहमी से पीटने के मामले में कांग्रेस विधायक एदल सिंह कसाना के बेटे का नाम सामने आ रहा है। पिटाई में बुरी तरह से घायल दोनों पुलिसकर्मियों ने एफआईआर में विधायक के बेटे का नाम लिया है।

congress mla son named in physical assault with constables

घायल पुलिस जवान हरिओम यादव और विजय पाल सिंह ने एफआईआर में बताया कि रात के वक्त वो दोनों गश्त पर थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार 10 से 12 बदमाशों ने गाड़ी से ओवरटेक करते हुए रोक लिया। और दोनों को जबरदस्ती गाड़ी में डाल दिया। जबकि उनकी मोटरसाइकिल को लेकर एक बदमाश चला गया।

घायल जवानों ने बताया कि बदमाश उन्हें गाड़ी में बैठाकर देवपुरी स्थित जंगल में ले गए। जहां उन्होंने फोन पर सुमावली विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना से बात की। इसके बाद बातचीत में बंकू कंसाना के इशारे पर बदमाशों ने दोनों जवानों को बुरी तरह से पीटा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान बंकू कंसाना ने दोनो जवानों को ग्वालियर में उसके पास लाने को कहा। लेकिन बदमाश दोनों को मरा समझकर फरार हो गए।

जब देर रात दोनों को होश आया तो जैसे-तैसे करते हुए वो चंबल किनारे स्थित अजीतपुर गांव पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर धौलपुर पुलिस दोनों घायल कॉन्सटेबल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। मामले को लेकर कोतवाली थाने के सब इंसपेक्टर ने घायल जवानों के बयानों के आधार पर 10 से 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे में सुमावली विधायक एदल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना के इशारे पर अपहरण और मारपीट की बात सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+