कांग्रेस MLA संजय यादव के 16 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मारी, लिखा-'दोस्त के पास जा रहा हूं'
जबलपुर, 11 नवंबर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के 16 वर्षीय बेटे वैभव ने आत्महत्या कर ली। वैभव ने खुद को अपनी कनपटी पर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। चार पेज के सुसाइड नोट में उसने माता-पिता को अच्छा बताते हुए घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

जानकारी के अनुसार छोटे बेटे ने खुदकुशी की तब घर में सिर्फ नौकर हरिनाथ ही था। विधायक संजय यादव का बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई। नौकर तुरंत पहुंचा, तो वैभव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी।
हरिनाथ ने संजय यादव को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह 12वीं का छात्र था। वैभव ने सुसाइड नोट में ख्लिाा कि 'मां और पापा बहुत अच्छे हैं। मेरे सारे दोस्त बहुत अच्छे हैं। मेरा दोस्त ऊपर चला गया है। मैं भी उसके पास जा रहा हूं' ये सुसाइड नोट उसने 5 दोस्तों को मैसेज किया था। उनसे कहा कि तुम लोग बहुत अच्छे हो अब मैं जा रहा हूं। आशंका है कि उसका कोई दोस्त नहीं रहा। उसकी वजह से सुसाइड किया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications