Sheopur news: बिजली के खंभे पर चढ़ गए विधायक और जान जोखिम में डालकर चालू कर दी लाइट

श्योपुर में बिजली के पोल पर चढ़ गए कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, गांव के बिजली कनेक्शन को जोड़ा, गांव की बिजली चालू की, विद्युत विभाग ने काट दी थी गांव की बिजली, बिल नहीं भरने पर विद्युत विभाग ने की थी कार्रवाई

Sheopur से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से बाबू जंडेल ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। बाबू जंडेल एक गांव की कटी हुई बिजली को जोड़ने के लिए बिना सेफ्टी किट का सहारा लिए सीधा बिजली के खंभे पर चढ़ गए और गांव की कटी हुई बिजली को जोड़ दिया।

congress mla

Recommended Video

    Sheopur news: बिजली के खंभे पर चढ़ गए विधायक और जान जोखिम में डालकर चालू कर दी लाइट

    काठोदी गांव पहुंचे थे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल
    कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में ही कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल काठोदी गांव पहुंचे थे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उनके गांव में लाइट नहीं है क्योंकि विद्युत विभाग द्वारा उनके गांव की बिजली को काट दिया गया है। यह सुनकर विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया लेकिन बात नहीं बनी।

    खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़ गए विधायक
    ग्रामीणों के सामने जब विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विधायक की नहीं सुनी तो विधायक खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़ गए। विधायक ने अपने हाथों में प्लास ले लिया और उन्होंने गांव के काटे हुए बिजली कनेक्शन को अपनी जान जोखिम में डालकर एक बार फिर से जोड़ दिया। ग्रामीण भी विधायक के इस अनोखे अंदाज को देखते ही रह गए। जिस वक्त विधायक बिजली का तार जोड़ रहे थे तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।

    पिछले दिनों सीएम के लिए की थी विवादित टिप्पणी
    बाबू जंडेल अपने बयान और कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने श्योपुर में किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए चक्का जाम किया था। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए विवादित बयान भी दिया था। बाबू जंडेल ने कह दिया था कि अगर सीएम श्योपुर आएंगे तो उन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+