MP News: कांग्रेस के घोषणा पत्र में रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन, 25 लाख का हेल्थ बीमा और किसान कर्ज माफी

MP congress ghoshna patra: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया इसमें 101 गारंटी के साथ कई वाद्य जनता के साथ किए गए हैं। कांग्रेस ने सरकारी कर्मचारियों को साधने के लिए उन्हें पेंशन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही किसानों और पत्रकारों को लेकर भी कांग्रेस में बड़ी-बड़ी घोषणाएं की है।

किसानों के कर्ज माफ करने की पुरानी घोषणा को दोबारा दोहराया गया है। हालांकि इस बार कर्ज माफी चरणबाद तरीके से करने की बात कही गई है। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई वादे किए गए है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वचन पत्र में किए गए तमाम वादों पर धरातल पर उतरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Congress promissory note includes pension for retired employees, health insurance farmer loan waiver

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है पार्टी ने वचन पत्र के जरिए युवाओं महिलाओं किसने कर्मचारी पत्रकारों के साथ ही पहली से 12वीं तक के पढ़ने वाले बच्चों को सौगाते देने का वादा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में वचन पत्र जारी किया। कमलनाथ ने वचन पत्र को प्रदेश के लिए संजीवनी बताया। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वचन पत्र में किए गए सभी वादों को कांग्रेस धरातल पर उतराने में जुट जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया करने के अलावा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा तो वहीं किसानों को कर्ज माफी से कांग्रेस बड़ी राहत देगी।

कमलनाथ ने भाजपा सरकार को आधे हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश की हालत पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा खराब है, लेकिन बीजेपी सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। भाजपा केवल प्रदेश की जनता को लंबे समय से गुमराह करने में लगी हुई है लेकिन प्रदेश की जनता पहले से कहीं ज्यादा होशियार हो चुकी है। नाथ ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को एक नया आयाम देगी।

मैं प्रदेश की जनता को वचन देता हूं: कमलनाथ

  • ₹1500 नारी सम्मान
  • ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर
  • ₹200000 की किसान कर्ज माफी
  • 100 यूनिट बिजली फ्री वरदान
  • स्वास्थ्य योजना ओल्ड पेंशन बहाली
  • युवा स्वाभिमान योजना
  • पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को फिक्स राशि दी जाएगी
  • 4 लाख सरकारी पद भरने की योजना
  • सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क
  • जाति आधारित जनगणना

किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ

  1. कृषक न्याय योजना के तहत किसानों के कर्ज माफ होंगे। गेहूं ₹2600 कुंतल और धन ₹2500 कुंतल से कम पर नहीं खरीदा जाएगा।
  2. इंदिरा किसान ज्योति योजना के तहत सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर तक फ्री बिजली, 10 हॉर्स पावर तक पर 50% तक छूट, मेरा खत मेरा ट्रांसफार्मर
  3. किसानों को सिंचाई एवं सड़क का अधिकार कितने 70 लाख रुपए है सिंचाई के लिए बांध बनवाएंगे।
  4. मां नर्मदा सरदार सरोवर एवं माननीय परियोजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। मां नर्मदा संरक्षण अधिनियम बनाया जाएगा। मां नर्मदा परिक्रमा परिषद का गठन होगा।
  5. युवाओं को रोजगार का अधिकार दिया जाएगा। समग्र युवा जॉब पोर्टल, रोजगार मेला एवं कैंपस सिलेक्शन, रोजगार ब्यूरो, सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे। भारती आयोग का गठन करेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता गवाह है कि हमने पहली किस्त में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। हमें सरकार का और शासन तंत्र का सरलीकरण करना है। वचन पत्र को पूरा करने के लिए हमने मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था करने का भी संकल्प लिया है। कमलनाथ ने कहा कि हमारा इस चुनाव का नारा है कांग्रेस आएगी-खुशहाली लाएगी। कमलनाथ ने कहा कि हमारे जो पहले के वचन हैं हम उन्हें पूरा करने लिए भी संकल्पित है।

किसानों की बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है इसलिए किसानों के लिए सरकार की अलग से प्रथमिकता होगी। हमने किसानों और उनकी खेती लिए क्रांतिकारी निर्णय लिया है।

कमलनाथ ने कहा कि किसानों का धान 2500 रूपये कुंटल खरीदने का वचन दिया है। हम गेहूं 2600 रूपये कुंटल के हिसाब से खरीदने का काम भी करेंगे, और इसको बढ़ाकर हम 3000 हजार तक ले जाने का काम करेंगे। कमलनाथ ने नंदिनी गौ-धन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि हम 2 रूपये किलो के हिसाब से गोबर खरीदेंगे। सरकार में युवाओं की 2 लाख पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं 1 लाख अलग से पद बनाकर हम युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। हम युवा स्वाभिमान योजना शुरू करेंगे, दुर्घटना, स्वास्थ्य बीमा के लिए हम लोग 25 लाख रुपए तक का बीमा कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+